PM Kusum Scheme

पीएम कुसुम योजना में लंबित कार्यों को रफ्तार देगी योगी सरकार

397 0

लखनऊ । उत्तर प्रदेश की योगी सरकार (Yogi  Government) हमेशा गरीब, निराश्रितों और किसानों के हितों को लेकर सजग रहती है। यही कारण है कि उत्तर प्रदेश के किसानों तक सरकारी सुविधाओं का समुचित लाभ पहुंचे इस बात को सुनिश्चित करने के लिए योगी सरकार कोई कसर नहीं छोड़ रही है। इस उद्देश्य से प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा व उत्थान महाभियान (पीएम कुसुम) योजना (PM Kusum Scheme) के अंतर्गत लंबित कार्यों को पूर्ण करने के लिए योगी सरकार ने 46.19 करोड़ रुपए की राज्यांश धनराशि जारी करने की स्वीकृति दे दी है।

इस धनराशि से कुल 4 मदों में 92 कार्यों को पूर्ण करने में मदद मिलेगी। जिन कार्यों को इस धनराशि के जरिए पूरा किया जाएगा उसमें 8 कार्यालय से जुड़े कार्य, 15 गाड़ियों के अनुरक्षण व पेट्रोल आदि खरीद तथा 42 अन्य व्यय समेत 27 सब्सिडी केसेस की पूर्ति प्रमुख हैं।

सब्सिडी के मद में सर्वाधिक धनराशि आवंटन

प्रदेश में पीएम कुसुम योजना (PM Kusum Scheme) के आधीन 210.77 करोड़ रुपए की कुल प्रावधानित धनराशि में से 46.19 करोड़ रुपए की राज्यांश राशि जारी होने से विभागीय कार्यों समेत सब्सिडी से जुड़े कार्यों व अन्य योजनाओं को गति देने में सफलता मिलेगी। उल्लेखनीय है कि जिन चार मदों में राज्यांश धनराशि को योगी सरकार द्वारा जारी किया गया है इसमें से सर्वाधिक 46.07 करोड़ रुपए सब्सिडी के मद में हैं।

वहीं, 8 कार्यालय व्यय के मद में 2 लाख, गाड़ियों के अनुरक्षण व पेट्रोल खरीद तथा रखरखाव के मद में 5 लाख रुपए, जबकि पीएम कुसुम योजना (PM Kusum Scheme) के अंतर्गत 42 अन्य व्यय के मद में कुल 5 लाख रुपए की धनराशि स्वीकृत की गई है।

सीएम योगी ने पीएम से की मुलाकात, रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए किया आमंत्रित

इन सभी कार्यों को भारत सरकार के निर्देशों तथा उत्तर प्रदेश सरकार की रूल बुक के अनुसार उत्तर प्रदेश बजट मैनुअल व वित्तीय नियम संग्रह के आधार पर किया जाएगा।

Related Post

CM Yogi

प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में देश में बढ़ी है खेल संस्कृति: सीएम योगी

Posted by - March 21, 2023 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि पुलिस खेल कुंभ युवा शक्ति को खेल कूद की गतिविधियों से…
E-rickshaw drivers will tell the story of Maha Kumbh

कुंभ नगरी में आवागमन की सुविधा देने के साथ महाकुंभ की गाथा और प्रयाग का महात्म्य भी बताएंगे शहर के ई-रिक्शा चालक

Posted by - November 15, 2024 0
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार प्रदेश में पारम्परिक भारतीय मूल्यों और ‘अतिथि देवो भव:’ की संकल्पना को साथ लेते…
Ramlala

सूर्य की किरणों ने किया श्रीरामलला का ‘महामस्तकाभिषेक’, हर्षित हुई अयोध्या

Posted by - April 17, 2024 0
अयोध्या । प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली रामनवमी पर दिव्य-भव्य मंदिर में ऊपरी तल से भूतल तक दर्पण दर्पण घूमती…

महुआ मोइत्रा के निशाने पर मोदी-शाह, कहा- इनके हाथों में लहू, इन्हें पढ़ना चाहिए कविता

Posted by - July 25, 2021 0
टीएमसी की तेजतर्रार सांसद महुआ मोइत्रा ने एकबार फिर से पीएम नरेंद्र मोदी एवं अमित शाह को निशाने पर लेकर…