Yogi government

योगी सरकार का बड़ा कदम, प्रदेश के सभी परिवारों का बनेगा कार्ड

549 0

लखनऊ। सूबे के मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi) प्रदेश भर के लोगों के सामाजिक और आर्थिक स्थिति की स्थिति के सटीक आंकलन के लिए परिवार कार्ड (family card) बनाने जा रही है। यह कार्ड आधार से लिंक होगा। एक परिवार को कम से कम एक रोजगार की दिशा में यह कार्ड बड़ा कदम साबित होगा। परिवार कार्ड (family card)  बनने तक राशन कार्ड को ही आधार माना जाएगा।

संकल्प पत्र में अगले पांच वर्षों में एक परिवार को कम से कम एक रोजगार देने का संकल्प लिया था। इसके लिए योगी सरकार (Yogi Government) लगातार प्रयत्नशील है। सरकार विभिन्न योजनाओं और रिक्त पदों पर भर्ती करके इसे पूरा करने में जुटी हुई है। इसके लिए सरकार को प्रदेश में सभी परिवारों की सामाजिक और रोजगार संबंधी स्थिति की जानकारी आवश्यक है।

योगी सरकार (Yogi Government) इसके लिए बड़ा कदम उठाने जा रही है। सरकार सभी परिवारों का कार्ड बनाने जा रही है। इस कार्ड में परिवार के बारे में सभी जानकारियां दर्ज होंगी।

परिवार में कितने सदस्य हैं, उनकी उम्र क्या है, कौन-कौन नौकरी करता है या रोजगार से जुड़ा हुआ है, यह सभी जानकारियां दर्ज होंगी। परिवार कार्ड को आधार से लिंक किया जाएगा।

अपने कार्यों के जरिए आदर्श स्थापित करें विधायक: सीएम योगी

इस आधार पर सरकार के पास सटीक जानकारी होगी कि किन परिवारों में एक भी व्यक्ति रोजगार से नहीं जुड़ा हुआ है। परिवार की सामाजिक स्थिति क्या है। इस आधार पर सरकार अपनी विभिन्न रोजगार योजना से जोड़कर रोजगार उपलब्ध कराएगी। यह इस दिशा में योगी सरकार (Yogi Government) का बड़ा कदम साबित होगा। जबतक लोगों का परिवार कार्ड नहीं बन जाता है तब राशन कार्ड को ही आधार माना जाएगा।

Related Post

corona Active Case

प्रदेश में कोरोना के नए मामलों में कमी, एक्टिव केस की संख्या में दर्ज की गई गिरावट

Posted by - May 11, 2022 0
लखनऊ। प्रदेश सरकार की संवेदनशीलता का ही असर है कि 24 करोड़ आबादी वाले प्रदेश में एक्टिव केस(Active Case) की…
Workers

निर्माण श्रमिकों के हित में योगी सरकार की पहल, लेबर अड्डों पर लगे जागरूकता व पंजीयन शिविर

Posted by - January 14, 2026 0
लखनऊ। योगी सरकार द्वारा निर्माण श्रमिकों (Construction Workers) के सामाजिक सुरक्षा कवच को मजबूत करने तथा उन्हें कल्याणकारी योजनाओं का…

सीएम योगी ने दी पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्घांजलि!

Posted by - August 16, 2021 0
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।इस…