yogi

ऑफिसर डेस्क प्रणाली से सचिवालय के कार्यों को नयी रफ्तार देगी योगी सरकार

447 0

लखनऊ। योगी सरकार (Yogi Government) ने सचिवालय के कार्यों (Secretariat Work) में तेजी लाने, समयबद्ध निस्तारण और पारदर्शिता के लिए विभागों में सचिवालय डेस्क ऑफिसर प्रणाली लागू करने का निर्णय किया है। इससे जहां फाइलों का तेज़ निस्तारण होगा, वहीं भ्रष्टाचार पर लगाम लगेगी। साथ ही सरकार की योजनाओं को बिना देरी के लागू किया जा सकेगा। इसका सीधा फायदा प्रदेश की जनता को मिलेगा।

मालूम हो कि मोदी सरकार के 40 मंत्रालयों में 623 डेस्क इकाई स्थापित की गयी है। डेस्क ऑफिसर प्रणाली के तहत एक अनु सचिव या वरिष्ठ अनुभाग अधिकारी डेस्क से जुड़ी जिम्मेदारियों की प्रकृति के आधार पर डेस्क अधिकारी के रूप में कार्य करता है।

विभागों ने भी दिए सुझाव

योगी सरकार (Yogi Government) द्वारा सचिवालय में लागू की जा रही डेस्क ऑफिसर प्रणाली का उद्​देश्य सचिवालय स्तर पर विभागों में नियामक कार्यो का त्वरित एवं समयबद्ध निस्तारण करना है। यह प्रणाली ऑफिसर ओरिएंटेड है। इसके जरिये सचिवालय स्तर (Secretariat) पर स्थित विभागों में अनुभागों के माध्यम से उच्चाधिकारियों तक पत्रावली प्रस्तुतिकरण के दौरान त्वरित कार्य निस्तारण में विलम्ब की संभावना को समाप्त करना है।

इंटरनेशनल ट्रेड शो के जरिए दुनिया देखेगी समृद्ध यूपी की झलक

ऐसे में सचिवालय स्तर (Secretariat) पर विभागों में नियामक कार्यों (रेग्युलेटरी वर्क) के त्वरित एवं समयबद्ध निस्तारण के लिए सचिवालय स्तर पर स्थित विभागों में एक-एक डेस्क इकाई गठित की जाएगी। इसके लिए विभागों से सुझाव मांगे गये थे। इस पर सचिवालय के बीस विभागों द्वारा अपने विभाग में डेस्क ऑफिसर प्रणाली लागू करने पर सहमति दी गयी, जहां पर इसे जल्द लागू कर दिया जाएगा।

पहले चरण में 20 विभागों में लागू की जाएगी प्रणाली

सचिवालय स्तर (Secretariat) के विभाग में डेस्क ऑफिसर प्रणाली के तहत हर डेस्क इकाई में 1 विशेष सचिव, संयुक्त सचिव, निजी सचिव और अपर निजी सचिव की तैनाती की जाएगी। विभिन्न विभागों में कुछ ऐसे कार्य होंगे जो निश्चित रूप से नियामक कार्य (रेग्युलेटरी वर्क) होंगे।

ऐसे में डेस्क ऑफिसर प्रणाली लागू करने के लिए सबसे पहले विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों को सामान्य (रुटीन) एवं नियामक कार्यों (रेग्युलेटरी वर्क) में विभाजित करना होगा। इसको लेकर सचिवालय (Secretariat) के कई विभागों ने सहमति दे दी है। वहीं पहले चरण में सचिवालय के 20 विभागों में डेस्क इकाई का गठन कर डेस्क ऑफिसर प्रणाली को लागू किया जाएगा।

Related Post

Ayodhya

रामोत्सव 2024: अयोध्या में ‘जीरो कार्बन एमिशन’ वाली ‘ईवी प्लस’ परिवहन पर योगी सरकार का फोकस

Posted by - January 2, 2024 0
अयोध्या : उत्तर प्रदेश की आध्यात्मिक राजधानी के तौर पर विकसित की जा रही अयोध्या (Ayodhya) को जीरो कार्बन एमिशन…
Technology

उत्तर प्रदेश बना टेक्नोलॉजी हब, आईटी और इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र में निवेश की बाढ़

Posted by - March 6, 2025 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के नेतृत्व में राज्य में आईटी और इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास हो रहा…
पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह की ब्रेन हैमरेज से हुई मौत

पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह की ब्रेन हैमरेज से हुई मौत

Posted by - March 30, 2021 0
एसटीएफ में तैनात अपर पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह का रविवार को ब्रेन हैमरेज से निधन हो गया। राजेश 47 वर्ष के थे। 2000 बैच के प्रांतीय पुलिस सेवा के अधिकारी राजेश सिंह पीपीएस एसोसिएशन के महासचिव भी थे। वे लखनऊ में कई सर्किल में सीओ रहे। मूल रूप से अमेठी के रहने वाले राजेश पुलिस मुख्यालय में एडीजी कानून व्यवस्था के स्टाफ अफसर भी रह चुके हैं। रेलवे ट्रैक पर मिला महिला का शव राजेश को एसटीएफ मुख्यालय में सलामी भी दी गई। उनका अंतिम संस्कार गृह जिले अमेठी में किया गया। राजेश के निधन पर डीजीपी हितेश चन्द्र अवस्थी, अपर पुलिस अधीक्षक कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार, एडीजी एसटीएफ अमिताभ यश, पीपीएस एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश यादव समेत कई लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।  
rakesh tikait

किसान महापंचायत : जिंदा रहने और जमीन बचाने के लिए करने पड़ेंगे आंदोलन- राकेश टिकैत 

Posted by - February 28, 2021 0
सहारनपुर। जिले में किसान महापंचायत में पहुंचे भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने भाजपा सरकार पर…
Maha Kumbh

महाकुम्भ से मिला आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा, प्रदेश में पांच नए आध्यात्मिक कॉरिडोर हुए विकसित

Posted by - February 28, 2025 0
प्रयागराज। महाकुम्भ 2025 (Maha Kumbh) ने उत्तर प्रदेश में आध्यात्मिक पर्यटन की नई संभावनाओं के द्वार खोल दिए हैं। इस…