Child Helpline

चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 को और सशक्त करेगी योगी सरकार

219 0

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए बड़ा कदम उठाने जा रही है। Child Helpline 1098 की क्षमता को बढ़ाने के साथ-साथ विमेन एंड चाइल्ड हेल्पलाइन (Child Helpline) डेस्क को और सशक्त करने की तैयारी चल रही है। इसके अंतर्गत डेस्क पर काम करने वाले स्टाफ की संख्या में इजाफा किया जाएगा।

जिलों में संचालित होने वाली चाइल्ड हेल्पलाइन (Child Helpline) यूनिट्स में भी स्टाफ में वृद्धि किए जाने की योजना है। इसके साथ ही, रेलवे और बस स्टेशनों पर चाइल्ड हेल्पलाइन डेस्क की संख्या को भी बढ़ाया जाएगा। योगी सरकार की इस पहल से राज्य में बच्चों की सुरक्षा और संरक्षण में वृद्धि होगी। इससे न केवल हेल्पलाइन की पहुंच बढ़ेगी, बल्कि समाज में बच्चों के अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूकता भी बढ़ेगी।

कंट्रोल रूम को मिलेगा और सहयोग

विमेन चाइल्ड डेस्क के कंट्रोल रूम में कॉल्स की संख्या बढ़ने के मद्देनजर सरकार ने वहां 5 अतिरिक्त कॉल टेकर नियुक्त करने का प्रस्ताव तैयार किया है। इससे शिकायतों के निस्तारण की गति बढ़ेगी और बच्चों तथा महिलाओं को त्वरित सहायता मिल सकेगी। इसके अतिरिक्त प्रदेश के सभी 75 जिलों में संचालित चाइल्ड प्रोटेक्शन यूनिट्स में अब अतिरिक्त 3 मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) कम सिक्योरिटी स्टाफ तैनात किए जाएंगे। इससे जमीनी स्तर पर बच्चों की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूती मिलेगी।

रेलवे और बस स्टेशनों पर भी मजबूत होगी निगरानी

इस योजना के तहत रेलवे और बस स्टेशनों पर भी अतिरिक्त चाइल्ड हेल्प डेस्क बनाए जाने की तैयारी है। वर्तमान में 23 रेलवे स्टेशनों पर यह डेस्क संचालित हैं, जिनकी संख्या बढ़ाकर 28 की जाएगी। इन 5 नए स्टेशनों में वाराणसी, कानपुर, प्रयागराज, बुलंदशहर और गाजियाबाद शामिल होंगे। वहीं, बस स्टेशनों पर फिलहाल 4 स्थानों पर चाइल्ड हेल्प डेस्क कार्यरत हैं।

2025-26 में इन्हें बढ़ाकर 11 किया जाएगा। ये 7 बस स्टेशन आगरा, चंदौली, प्रयागराज, मिर्जापुर, मेरठ, गाजियाबाद और वाराणसी होंगे।

इस महत्वाकांक्षी योजना को भारत सरकार की स्वीकृति मिल चुकी है और 2025-26 में इसे ज़मीन पर उतारने की पूरी तैयारी की जा रही है। सरकार का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी बच्चा संकट की स्थिति में अकेला महसूस न करे और समय पर उसे आवश्यक सहायता मिल सके।

Related Post

CM Yogi

सीएम योगी ने सरोजनीनगर हादसे की जांच के लिए गठित की तीन सदस्यीय समिति

Posted by - September 8, 2024 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने सरोजनीनगर हादसे की गहन जांच के लिए रविवार को तीन सदस्यीय समिति का…
AK Sharma

एके शर्मा 19 जुलाई को मऊ के मंगलम बहुउद्देशीय भवन में करेगें जनसुनवाई

Posted by - July 18, 2024 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा विभाग में जनशिकायतों के प्रभावी निस्तारण के लिए विभागीय मंत्री ए.के. शर्मा…
Mother's Day

‘मदर्स डे’ के उपलक्ष्य में, ‘फूड मोहल्ला’ में किया गया रचनात्मक प्रतियोगिता का आयोजन

Posted by - May 15, 2023 0
लखनऊ। ‘मदर्स डे’ (Mother’s Day)  के उपलक्ष्य में, कपूरथला स्थित ‘फूड मोहल्ला’ में ‘माँ’ को समर्पित एक रचनात्मक लेखन प्रतियोगिता…
CM Yogi

फार्मा सेक्टर का उपभोक्ता था यूपी, अब बनेगा उत्पादक और निर्यातक: सीएम योगी

Posted by - March 15, 2024 0
गोरखपुर । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि फार्मा सेक्टर में उत्तर प्रदेश पहले कंज्यूमर (उपभोक्ता) स्टेट था। दवाएं…