cm yogi

नवंबर के अंत में टेबलेट और स्मार्टफोन वितरण करेगी योगी सरकार

649 0

यूपी सरकार नवंबर के अंत से बच्चों को टेबलेट और स्मार्टफोन का वितरण करेगी। इस संबंध में जल्द से जल्द सूची तैयार करने का निर्देश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को टीम 9 को दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जिन बच्चों को स्मार्टफोन और टेबलेट दिए जाने हैं उन लोगों की लिस्ट समयबद्ध तरीके से विभाग बनाकर तैयार कर लें ताकि हम लोग नवंबर के अंत तक बच्चों को स्मार्टफोन और टेबलेट वितरण करने की प्रक्रिया प्रारंभ कर सकें। यह योजना यूपी चुनाव के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। वह शनिवार को टीम 9 के साथ प्रदेश की कोविड की स्थिति व टीकाकरण की समीक्षा कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि ट्रेसिंग, टेस्टिंग, ट्रीटमेंट और टीकाकरण की नीति के सही क्रियान्वयन से प्रदेश में कोविड पर प्रभावी नियंत्रण बना हुआ है। प्रदेश के 41 ज़िलों में आज एक भी संक्रमित नहीं हैं, जबकि 17 जिलों में 01-01 मरीज ही शेष हैं। बीते 24 घंटों में हुई 72 हजार 969 सैम्पल की जांच हुई। जांच में कुल 07 संक्रमितों की पुष्टि हुई। इसी अवधि में 15 संक्रमित कोरोना मुक्त भी हुए। आज प्रदेश में कुल एक्टिव कोविड केस की संख्या 83 है, जबकि 16 लाख 87 हजार 207 मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं।

विश्व के अनेक देशों में सहित देश के कई राज्यों में नए संक्रमित मिलने की संख्या में बढोतरी हो रही है। ऐसे में हमें बहुत सतर्कता-सावधानी की जरूरत है। दूसरे प्रदेशों से उत्तर प्रदेश आ रहे हर व्यक्ति की जांच जरूर की जाए। बस, रेलवे स्टेशन व एयरपोर्ट पर अतिरिक्त सतर्कता बरतने की जरूरत है। कोविड प्रोटोकाल व मास्क की अनिवार्यता को प्रभावी रूप से लागू किया जाए।

उत्तर प्रदेश में अब तक 13 करोड़ 28 लाख से अधिक कोविड वैक्सीन डोज लगाए जा चुके हैं। 03 करोड़ 37 लाख 70 हजार से अधिक लोगों को टीके की दोनों डोज देकर कोविड का सुरक्षा कवर प्रदान कर दिया गया है। जबकि 09 करोड़ 90 लाख लोगों ने टीके की पहली डोज प्राप्त कर ली है। टीकाकरण के लिए पात्र प्रदेश की कुल आबादी के 67 फीसदी लोगों ने पहली डोज प्राप्त कर ली है। पहले डोज के लिए ऑनलाइन स्लॉट बुक करने की अनिवार्यता समाप्त करते हुए क्लस्टर 2.0 की नीति के साथ टीकाकरण को और तेज करने की जरूरत है।

डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने सुपर स्पेशलिटी एण्ड वैलनेस सेन्टर का किया उद्घाटन

मुख्यमंत्री योगी ने आदेश दिया कि अगले दो महीने में 25 से 30 लाख लोगों को प्रतिदिन वैक्सीन लगाए जाने का लक्ष्य रखा जाए। अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य इसकी तयारी करें और प्रदेश के सभी सीएमओ के साथ बैठक कर कार्यवाही को तेज करे। हर हाल में वैक्सीन की कार्यवाही को तेज करना है।

कानपुर में जीका वायरस से संक्रमण तेज़ी से फैल रहा है। ऐसे में विशेष सतर्कता की जरूरत है। डेंगू की टेस्टिंग और तेज की जाए। अस्वस्थ लोगों के उपचार के लिए सभी अस्पतालों में प्रबंध किए गए हैं। हर एक मरीज के स्वास्थ्य की सतत निगरानी की जाए। सर्विलांस को बेहतर करने की जरूरत है। बचाव के लिए व्यापक स्वच्छता, सैनिटाइज़ेशन और फॉगिंग का कार्य सतत जारी रखें। निगरानी समितियों का पूरा सहयोग लिया जाए।

प्रदेश में निवेश कर रहीं औद्योगिक इकाइयों को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा इंसेंटिव प्रदान किया जा रहा है। ऐसे सभी प्रकरणों की गहन समीक्षा कर यथाशीघ्र यथोचित समाधान किया जाए।

प्रदेश में खाद्यान्न वितरण की घोषणा के बाद प्रोक्योरमेंट की कार्रवाई को तेजी से आगे बढ़ाया जाए ताकि समयबद्ध तरीके से हम लोगों को राशन दे सके।

Related Post

CM Prem Singh Tamang & Deputy CM DK Shivkumar

सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने त्रिवेणी संगम में किया पवित्र स्नान

Posted by - February 9, 2025 0
महाकुम्भ नगर। सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग (CM Prem Singh Tamang) ने त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान किया। वे…
उत्तर प्रदेश की राजधानी में गांजा तस्कर हुए गिरफ्तार 

उत्तर प्रदेश की राजधानी में गांजा तस्कर हुए गिरफ्तार 

Posted by - March 30, 2021 0
राजधानी के थाना आशियाना व कैंट में एनडीपीएस एक्ट में दर्ज मुकदमे के फरार वांछित अभियुक्त अंतर्जनपदीय गांजा तस्कर को  नगराम पुलिस द्वारा सोमवार शाम  चार किलो 100 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया है। इंस्पेक्टर नगराम के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। प्रभारी निरीक्षक थाना नगराम मोहम्मद अशरफ ने बताया कि शाह मोहम्मदपुर अपैया निवासी  विनीत कुमार जायसवाल गांजा का अंतर्जनपदीय तस्कर है। इसके विरुद्ध राज्य के विभिन्न जनपदों में मुकदमे पंजीकृत हैं। पूर्व में भी उसके पास से भारी मात्रा में गांजा बरामद हो चुका है।  वर्ष 2015 में इसे उन्नाव के सोहरामऊ थाने में 50 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया था। वर्ष 2016 में अभियुक्त विनीत जायसवाल व इसके गिरोह के सदस्यों को  जनपद कौशांबी  के थाना पूरामुफ्ती  में 868 किलो गांजा के साथ व इसी वर्ष  कौशांबी के ही थाना सैनी में 1432 किलो गांजा के साथ  गिरफ्तार किया गया था। सड़क हादसों में आधा दर्जन की हुई मौत वर्ष 2018  में नारकोटिक्स सेल लखनऊ द्वारा विनीत जायसवाल व इसके गैंग के सदस्यों को 40 किलो  गांजा के साथ गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराया गया था। वर्ष 2020 में राजधानी के थाना आशियाना व थाना कैंट में एनडीपीएस एक्ट के दर्ज मुकदमे में आरोपी विनीत जायसवाल फरार चल रहा था जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस आयुक्त लखनऊ व पुलिस उपायुक्त दक्षिणी द्वारा विशेष निर्देश जारी किए गए थे। नगराम पुलिस द्वारा काफी दिनों से इसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे थे, सोमवार की शाम उप निरीक्षक राजेश कुमार यादव, उमाशंकर सिंह सिपाही राजीव पांडे अंबिकेश तिवारी व मोहम्मद याकूब द्वारा नगराम पेट्रोल पंप के पास नहर पुलिया से आगे विनीत जायसवाल को अवैध गांजे के साथ दबोच लिया गया। वजन करने पर गांजे का वजन चार किलो 100 ग्राम निकला। आरोपी युवक को पकड़ कर थाने लाया गया जहां पूछताछ करने पर आरोपी विनीत कुमार जायसवाल ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि वह मध्य प्रदेश, बिहार, आंध्र प्रदेश व नेपाल से अवैध गांजे की तस्करी कर आसपास के जिलों में सप्लाई करता है। अभियुक्त अवैध रूप से गांजे की तस्करी व बिक्री करने का अ•यस्त अपराधी है तथा नगराम थाने का प्रचलित हिस्ट्रीशीटर है इसके परिवार में भाई जितेंद्र कुमार जायसवाल व मां चंद्रावती जायसवाल अवैध गांजा तस्करी में संलिप्त रहती हैं। इसके द्वारा अवैध गांजा की तस्करी से अर्जित की गई दौलत से बनाई गई संपत्ति का पता लगाया जा रहा है।