Maharaj Suheldav

महाराजा सुहेलदेव का विजयोत्सव मनाएगी योगी सरकार

243 0

लखनऊ: योगी सरकार मंगलवार को महाराजा सुहेलदेव (Maharaja Suheldev) का विजयोत्सव मनाएगी। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) स्वयं बहराइच में रहेंगे। वे यहां चित्तौरा के समीप स्थापित की गई महाराजा सुहेलदेव की अश्वारोही प्रतिमा का अनावरण करेंगे। साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यहां जनसभा को भी संबोधित करेंगे। 40 फिट ऊंची कांस्य की इस प्रतिमा का निर्माण उत्तर प्रदेश राज्य ललित कला अकादमी की देखरेख में कराया गया है। इसे सुप्रसिद्ध मूर्तिकार पद्मश्री रामसुतार ने बनाया है।

सुप्रसिद्ध मूर्तिकार पद्मश्री रामसुतार जी ने किया है निर्माण

राज्य ललित कला अकादमी की निदेशक श्रद्धा शुक्ला ने बताया कि महाराजा सुहेलदेव (Maharaja Suheldev) की यह प्रतिमा पर्यटन विभाग द्वारा प्रस्तावित की गई थी। इसका निर्माण उप्र संस्कृति विभाग के राज्य ललित कला अकादमी, उत्तर प्रदेश द्वारा कराया गया है। इसे सुप्रसिद्ध मूर्तिकार पद्मश्री रामसुतार, रामसुतार आर्ट क्रिएशन्स प्रा. लि. द्वारा बनाया गया है।

पीएम मोदी ने 16 फरवरी 2021 को किया था शिलान्यास

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 16 फरवरी 2021 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इस परियोजना का शुभारंभ किया था। इसमें ऐतिहासिक चित्तौरा झील के पास पर्यटन विकास के साथ ही महाराजा सुहेलदेव (Maharaja Suheldev) की अश्वारोही प्रतिमा की स्थापना भी शामिल थी।

महाराजा सुहेलदेव (Maharaja Suheldev) की अश्वारोही प्रतिमा (एक नजर)

माध्यम- कांस्य
प्रतिमा का वजन- 17 टन
प्रतिमा की ऊंचाई- 40 फिट
प्रतिमा की चौड़ाई- 17 फिट
प्रतिमा की लंबाई- 40 फिट
प्रतिमा की लागत- लगभग पौने पांच करोड़ रुपये

Related Post

Smriti Irani

बेटियों का बेखौफ होकर बोलना ही हमारी ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं’ की सबसे बड़ी सफलता: स्मृति ईरानी

Posted by - June 7, 2022 0
वाराणसी: केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी (Smriti Irani) ने कहा है की केंद्र सरकार ने महिलाओं और…
UP Transport Corporation

परिवहन निगम के संविदा कर्मचारियों को भी अब पारिवारिक यात्रा पर दिया जाएगा पास

Posted by - November 2, 2023 0
लखनऊ। रोडवेज की व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाने वाली योगी सरकार रोडवेज बसों में अब परिवहन निगम (Transport Corporation) के संविदा…
CM Yogi

सीएम योगी ने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में किया दर्शन पूजन, उतारी आरती

Posted by - July 22, 2024 0
वाराणसी। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने सोमवार को सर्किट हाउस में अफसरों और जनप्रतिनिधियों के साथ समीक्षा…