Sugriv Path

हनुमानगढ़ी से राम मंदिर के बीच आवागमन का मार्ग होगा सुगम

406 0

अयोध्या । रामलला (Ramlalla) के दर्शन के लिए आने वाली लाखों की भीड़ को देखते हुए योगी सरकार (Yogi Government) ने रामलला के मंदिर तक एक नया पथ बनाकर आवागमन के मार्ग को सुलभ करने का निर्णय लिया है। इसके लिए एक नया कॉरिडोर बनाया जाएगा। सुग्रीव पथ (Sugriv Path) के नाम से बनाए जाने वाले कॉरिडोर की लंबाई 290 मीटर रहेगी। यह हनुमानगढ़ी और राम मंदिर परिसर के बीच भक्तों के आवागमन के लिए एक आयताकार सर्किट के रूप मे बनाया जाएगा।

अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद से प्रतिदिन लगभग दो से ढाई लाख श्रद्धालु रामलला का दर्शन करने आते हैं। इसे लेकर आए दिन जाम की समस्या सामने आ रही है। इसे देखते हुए योगी सरकार ने अयोध्या में सुग्रीव पथ (Sugriv Path)  नाम से एक नए कारीडोर के निर्माण पर कार्य करना प्रारंभ कर दिया है।

कॉरिडोर निर्माण पर आएगी 11.81 करोड़ की लागत

अयोध्या में हनुमानगढ़ी मंदिर से रामजन्मभूमि मंदिर तक बनने वाले सुग्रीव पथ (Sugriv Path) पर लगभग 11.81 करोड़ की लागत आएगी, जिसमें से 5.1 करोड़ का उपयोग भूमि अधिग्रहण के लिए किया जाएगा। कॉरिडोर की चौड़ाई लगभग 17 मीटर होगी। पथ के पांच मीटर दोनों तरफ पैदल मार्ग के विकास के लिए इस्तेमाल किया जाएगा।

लोक निर्माण विभाग करेगा सुग्रीव पथ (Sugriv Path) का निर्माण

अयोध्या में बनने वाले सुग्रीव पथ के निर्माण के लिए कार्यदायी संस्था के रूप में लोक निर्माण विभाग को जिम्मेदारी सौंपी गई है। लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियन्ता एसबी सिंह ने बताया कि सुग्रीव पथ के निर्माण के लिए पहले भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसके बाद निर्माण कार्य प्रारंभ होगा।

Related Post

UP में डेंगूः रहस्यमयी बुखार के बाद अब डेंगू का कहर, जानिए अपने जिले का हाल

Posted by - October 28, 2021 0
लखनऊ। देश में कोरोना संक्रमण का असर खत्म भी नहीं हुआ कि बरसाती बीमारियों ने दस्तक दे दी। उत्तर प्रदेश…

प्रेम प्रसंग: फेसबुक पर वीडियो अपलोड कर लटक गया फांसी पर कारोबारी युवक

Posted by - May 3, 2021 0
गाजियाबाद थाना सिहानी गेट इलाके में सोमवार को शीशा कारोबारी ने पहले वीडियो बनाकर फेसबुक ( Facebook) पर अपलोड किया…
CM Yogi

प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए समय से पूरी की जाएं सभी तैयारियांः मुख्यमंत्री

Posted by - April 3, 2025 0
वाराणसी:  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने गुरुवार को सर्किट हाउस सभागार में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों संग समीक्षा बैठक की।…