Ayushman MRI PAT Scan Radiology Yogi Government

योगी सरकार ने मरीजों को दी बड़ी राहत, अब कम पैसों में मिलेगा बेहतर इलाज

477 0

लखनऊ: आयुष्मान (Ayushman) के तहत मरीजों को अब और बेहतर इलाज मिल सकेगा। योगी सरकार (Yogi government) आयुष्मान योजना में जांच का बजट बढ़ाने जा रही है। अब एमआरआई पैट स्कैन (MRI PAT Scan) समेत कई महंगी जांचें भी मुफ्त हो सकेंगी। अभी तक साल में रेडियोलॉजी (Radiology) जांच पर पांच हजार रुपये ही थे। अब इलाज के कुल पैकेज में सभी तरह की रेडियोलॉजिकल जांचों का शुल्क भी जोड़ा जाएगा । केंद्र सरकार नेशनल हेल्थ अथॉरिटी ने राज्यों को इसका प्रस्ताव भेज दिया है। शर्त है कि इस योजना का 40 फीसदी खर्च राज्य सरकार को उठाना होगा योजना में करीब 800 तरह के पैकेज की रकम सीमा बढ़ेगी।

आयुष्मान योजना के तहत पंजीकृत रुपये का इलाज सरकारी और निजी अस्पताल में करा सकते हैं। योजना के तहत पंजीकृत कोई भी मरीज साल भर में पांच हजार रुपये तक की रेडियोलॉजी जांच करा पाते थे। इससे महंगी जांच कराने के लिए खुद भुगतान करना पड़ता था। पैकेज में बीमारी के हिसाब से जांचों का शुल्‍क भी अब जोड़ दिया जाएगा। स्‍टेट हेल्‍थ एजेंसी की संगीता सिंह ने बताया कि केन्‍द्र सरकार से पत्र मिला है। जिसमें संशोधन की बात है। बता दें कि 1.18 करोड़ आयुष्मान योजना से जुड़े हैं प्रदेश में इसमें करीब छह करोड़ सदस्य हैं। 05 लाख रुपये का इलाज योजना के तहत सरकारी और प्राइवेट अस्‍पतालों में फ्री में मिलता है।

यह भी पढ़ें: योगी सरकार यूपी में 1 लाख किसानों को देगी सोलर पम्पों का तोहफा

इन जांचों में आ रही थी दिक्कत

जांचों के लिए पाच हजार रुपये शुल्क तय रहने से कैंसर, न्यूरो और दिल जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे मरीजों को दिक्कत हो रही थी। बाहर एमआरआई जांच 3500 से सात हजार, जबकि पैट स्कैन 11 से 15 हजार रुपये में होता है। सीटी स्कैन एक से डेढ़ हजार रुपये में होता है।

यह भी पढ़ें: योगी सरकार के प्रयास से बनकर तैयार हुआ भारत का पहला अमृत सरोवर

Related Post

मायावती

यूपी पुलिस की कार्रवाई शर्मनाक, निर्दोषों को तुरंत रिहा करे सरकार: मायावती

Posted by - January 5, 2020 0
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने एक बार फिर से यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर हमला बोला है।…

ब्राजील के राष्‍ट्रपति ने कोरोना वैक्सीन लगवाने से किया इनकार, कहा- इसका कोई मतलब नहीं

Posted by - October 14, 2021 0
रियो डी जेनेरियो। पिछले एक साल से ज्यादा समय से कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया में अपना कहर परपाया है।…

एयर एम्बुलेंस से कल किम्स में शिफ्ट होंगी महिला डॉक्टर, होगा फेफड़े का प्रत्यर्पण

Posted by - July 10, 2021 0
लखनऊ। लोहिया संस्थान की महिला रेजिडेंट डॉक्टर के फेफड़े का प्रत्यारोपण हैदराबाद स्थित कृष्णा इंस्टीट्यूट आॅफ मेडिकल सांइसेस (किम्स) में…