CM Yogi

योगी सरकार प्रदेश के 59 शहरों का करेगी जीआईएस बेस्ड विकास

150 0

लखनऊ: योगी सरकार (Yogi Government) ने प्रदेश के विकास को नई दिशा देने के लिए जीआईएस (ज्योग्राफिकल इंफॉर्मेशन सिस्टम) बेस्ड महायोजना का खाका तैयार किया है। इसके तहत प्रदेश के 59 शहरों का उन्नत तकनीक और हाईटेक सुविधाओं से विकास किया जाएगा। योगी सरकार के फैसले से प्रदश के विभिन्न शहरों को शहरीकरण की सही दिशा मिलेगी और शहरों के बुनियादी ढांचे को और अधिक मजबूत किया जाएगा। सीएम योगी (CM Yogi) ने महायोजना के तहत 35 शहरों को आधुनिकीकरण के लिए मंजूरी दे दी है। वहीं शेष को जल्द ही हरी झंडी दे दी जाएगी। इन शहरों में अयोध्या, अलीगढ़, सहारनपुर, देवरिया, गोरखपुर, वाराणसी, मेरठ, मथुरा, आजमगढ़, प्रयागराज, बरेली, गाजीपुर, रामनगर, मुरादाबाद, फिरोजाबाद, शाहजहांपुर और मुजफ्फरनगर सहित अन्य शहर शामिल हैं। इन शहरों में उन्नत तकनीकी विकास और आधारभूत संरचनाओं को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

जीआईएस तकनीक से होगी स्मार्ट प्लानिंग और शहरी विकास

योगी सरकार जीआईएस तकनीक का उपयोग करके शहरों को वैज्ञानिक और डेटा-आधारित बनाएगी। इसके जरिये शहरों की सड़कों, जल निकासी प्रणाली, ग्रीन स्पेस, ट्रैफिक मैनेजमेंट, सार्वजनिक सुविधाओं और पर्यावरणीय मामलों को ध्यान में रखते हुए योजनाएं तैयार की जाएंगी। इस तकनीक से शहरी क्षेत्रों में अव्यवस्थित विकास को रोकने और योजनाबद्ध तरीके से बुनियादी ढांचे को मजबूत करने में मदद मिलेगी। महायोजना के तहत शहरों को अत्याधुनिक तकनीक से जोड़ा जाएगा, जिससे उन्हें स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित किया जा सके।

इन शहरों में ट्रैफिक जाम और अनियंत्रित वाहनों की समस्या को दूर करने के लिए आधुनिक ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम लागू किया जाएगा। बारिश के पानी की निकासी और जलभराव से बचाव के लिए प्रभावी जल निकासी प्रणालियों का निर्माण किया जाएगा। वहीं बसों, मेट्रो और अन्य सार्वजनिक परिवहन को अधिक सुगम और सुविधाजनक बनाया जाएगा। इसके साथ ही शहरों में ग्रीन बेल्ट विकसित किए जाएंगे और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए नए पौधे लगाए जाएंगे।

विकास कार्यों से लोगों को मिलेगा रोजगार

योगी सरकार (Yogi Government) की महायोजना से न केवल शहरों के बुनियादी ढांचे का विकास होगा, बल्कि रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। विभिन्न निर्माण कार्यों, स्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर, ट्रांसपोर्ट सिस्टम और टेक्नोलॉजी आधारित सेवाओं से हजारों लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा।

जीआईएस आधारित योजना से शहरी विकास में पारदर्शिता आएगी। इससे अधिकारियों को योजनाओं की सही निगरानी करने और किसी भी क्षेत्र में आवश्यक बदलाव करने में आसानी होगी। साथ ही, सरकार को शहरों के विकास से संबंधित सटीक डेटा मिलेगा, जिससे योजनाओं को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा।

Related Post

AK Sharma

‘अबकी बार 4 लाख पर, फिर एक बार जगदम्बिका पाल’, नगर विकास मंत्री ने बीजेपी प्रत्याशी के लिए की जनसभाएं

Posted by - April 6, 2024 0
सिद्धार्थनगर। अबकी बार 400 पार… फिर एक बार मोदी सरकार… फिर एक बार जगदम्बिकाल पाल… के उदघोष के साथ प्रदेश…
CM Yogi inaugurated 15 Seva Shakti Kendras

मुख्यमंत्री ने वंचित, दलित और शोषित वर्गों की बुलंद आवाज रहे स्व. डी.पी. बोरा की मूर्ति का किया अनावरण

Posted by - October 7, 2025 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने मंगलवार को पूर्व विधायक स्वर्गीय डी.पी. बोरा की 85वीं जयंती के अवसर पर…
healthcare.

रोड एक्सीडेंट के केस में गोल्डन ऑवर में इलाज के लिए ट्रामा सेंटर और इमरजेंसी वार्ड किये जा रहे अपग्रेड

Posted by - March 30, 2025 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने उत्तर प्रदेश में रोड एक्सीडेंट (Road Accident) में कमी लाने और घायलों को…
दिल्ली हिंसा

दिल्ली हिंसा : चांदबाग को दंगाइयों ने घेरा, मृतकों की संख्या बढ़कर नौ पहुंची

Posted by - February 25, 2020 0
नई दिल्ली। दिल्ली के ब्रह्मपुरी और मौजपुर इलाके में मंगलवार को तीसरे दिन भी पत्थरबाजी और हिंसक प्रदर्शन जारी है।…