obc youth,Cm yogi,yogi government

ओबीसी युवाओं को आगे लाने में जुटी योगी सरकार

651 0

लखनऊ: योगी सरकार (Yogi government) ओबीसी युवाओं (OBC youth) को और अधिक सशक्त बनाने और आगे लाने का प्रयास कर रही है। प्रतियोगी परीक्षाओं (Competitive exams) की तैयारी करने में ओबीसी छात्र-छात्राओं को आसानी हो और सफलता मिले, इसके लिए प्रदेश सरकार प्रशिक्षण अकादमी खोलने की तैयारी में है। साथ ही सरकार की अगले दो साल में डिजिटल प्रशिक्षण अकादमी (Digital training academy) भी शुरू करने की योजना है।

आर्थिक स्तर बढ़ाने का प्रयास

प्रदेश सरकार कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से आर्थिक और समाजिक रूप से निर्बल वर्ग के शैक्षिक और आर्थिक स्तर बढ़ाने का प्रयास कर रही है। इसी क्रम में सरकार ओबीसी युवाओं के लिए प्रतियोगी परीक्षा की निशुल्क कोचिंग के लिए प्रशिक्षण अकादमी की स्थापना करेगी। साथ ही प्रदेश सरकार ओबीसी युवाओं के लिए डिजीटल प्रशिक्षण अकादमी भी खोलने की तैयारी में है। सरकार ने इसे दो वर्ष की कार्ययोजना में शामिल किया है। प्रशिक्षण अकादमी में विभिन्न विषयों के विशेषज्ञ युवाओं के प्रशिक्षण देंगे, साथ परीक्षा के पैटर्न और पाठ्यक्रम आदि की भी जानकारी मिल सकेगी। साथ ही प्रदेश सरकार अगले छह महीने में निजी कोचिंग संस्थानों के माध्यम से ओबीसी युवाओं के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क कोचिंग संचालित कराने की योजना तैयार करेगी।

दिव्यांगजनों की प्रगति की राह आसान बनाएगी योगी सरकार

बेरोजगार युवाओं को कम्प्यूटर प्रशिक्षण

इसके अलावा पिछड़े वर्ग के बेरोजगार युवाओं को कम्प्यूटर प्रशिक्षण दिया जाता है। इंटरमीडिएट पास बेरोजगार ओबीसी युवा ओ लेवल और सीसीसी प्रशिक्षण ले सकते हैं। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति प्रशिक्षण पाने वाले पात्र अभ्यर्थियों का चयन करती है। आवेदन की प्रक्रिया आनलाइन है। यह योजना पूरी तरह से आनलाइन और कम्प्यूटरीकृत है।

प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए योगी सरकार अपने स्तर से कर रही प्रयास

Related Post

Over 9,000 women-run startups are creating a new identity in UP

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विशेष: उत्तर प्रदेश में 9 हजार से अधिक महिला संचालित स्टार्टअप बना रहे नई पहचान

Posted by - March 7, 2026 0
लखनऊ। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश में महिला उद्यमिता की बढ़ती ताकत साफ दिखाई दे रही है।…
CM Yogi

आर्थिक स्वावलंबन की ओर अग्रसर हुए देश के युवा : योगी आदित्यनाथ

Posted by - March 5, 2023 0
लखनऊ। कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय (एमएसडीई) के तत्वावधान में राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (एनएसडीसी) के सहयोग से उत्तर प्रदेश…
Deen Dayal Upadhyaya Gorakhpur University

नेचर इंडेक्स रैंकिंग में दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने हासिल की बड़ी उपलब्धि

Posted by - August 11, 2024 0
गोरखपुर: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय (Deen dayal Upadhyay Gorakhpur University) ने नेचर इंडेक्स रैंकिंग (Nature Index Ranking) में महत्वपूर्ण सफलता…