E-Buses

योगी सरकार ने घटाया एसी बसों का किराया

489 0

लखनऊ। शीतकाल में बसों (Buses) के लोड फैक्टर को देखते हुए योगी सरकार (Yogi Government) ने किराए में कमी करने का निर्णय लिया है। शरद ऋतु में लोड फैक्टर में संभावित गिरावट व वातानुकूलन संयंत्र के कार्यशील न रहने के कारण परिवहन निगम को किराए में कमी के निर्देश दिए गए हैं। इस निर्णय से बड़ी संख्या में बसों में यात्रा करने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी। संशोधित दरें 16 दिसंबर 2023 से 28 फरवरी 2024 तक लागू रहेंगी।

लोगों को मिलेगी राहत

उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दया शंकर सिंह ने बताया कि वातानुकूलित सेवाओं को भी लाभप्रद बनाए जाने के दृष्टिगत यह निर्णय लिया गया है। साथ ही लोगों को भी शीतकाल में कम खर्च में ठंड से बचाव के साथ यात्रा का लाभ मिलेगा।

सबका जीवन सुगम बनाना सरकार की प्राथमिकता: सीएम योगी

उन्होंने बताया कि बसों (Buses) के किराए में 16 दिसंबर 2023 से 28 फरवरी 2024 तक छूट प्रदान की जाएगी। वातानुकूलित 3×2 सीटर बसों में प्रति किलोमीटर 1.47 रुपए, 2×2 सीटर बसों का किराया 1.74 रुपए प्रति किलोमीटर, वातानुकुरित शयनयान का 2.33 रुपए, एवम वाल्वो (हाई एंड) का किराया 2.58 रुपए प्रति किलोमीटर होगा।

Related Post

AK Sharma

प्रदेश की सभी नगरीय निकायों को वैश्विक मानक के अनुरूप बनाए जा रहे स्मार्ट: एके शर्मा

Posted by - March 19, 2025 0
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए0के0 शर्मा (AK Sharma) ने शहरी विकास को लेकर मंत्रियों को…

शेखावत को पंजाब,धर्मेंद्र प्रधान को उत्तर प्रदेश का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया

Posted by - September 8, 2021 0
उत्तर प्रदेश में भाजपा ने चुनाव के लिए अनुराग ठाकुर, अर्जुन मेघवाल, सरोज पांडेय, शोभा करंदलाजे, कैप्टन अभिमन्यु, अन्नपूर्णा देवी, विवेक…