Stubble

पराली जलाने की घटनाओं पर योगी सरकार अलर्ट मोड पर

367 0

लखनऊ। योगी सरकार (Yogi Government)  सर्दियों में पराली (Stubble) जलाने के कारण होने वाले प्रदूषण को लेकर सजग है। इसको रोकने के लिए सरकार की ओर से तैयारी की गई है। किसी भी सूरत में पराली जलाने की घटनाओं को रोकने के लिए बड़े पैमाने पर अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत जागरूकता अभियान के साथ सरकार ने किसानों में नि:शुल्क बायोडीकम्पोजर (Biodecomposer) का वितरण किया है तो वहीं फसल अवशेष प्रबंधन के लिए अवशेष प्रबंधन वाले कृषि यंत्र वितरित किए जा रहे हैं।

17 लाख बायोडीकम्पोजर वितरित करने का लक्ष्य

मुख्य सचिव के समक्ष पराली (Stubble) प्रबंधन को लेकर कृषि विभाग के प्रस्तुतिकरण में बताया गया कि एकल कृषि यंत्रों पर 50 प्रतिशत अनुदान प्रदान किया जा रहा है। अब तक 44,363 एकल कृषि यंत्र वितरित किए जा चुके हैं। 2023-24 में 4439 एकल कृषि यंत्र की स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है। वहीं एफपीओ सहकारी समिति एवं ग्राम पंचायत मद में अब तक कुल 7621 फार्म वितरित किए जा चुके हैं।

बलिदानियों की याद में रोशनी से नहाया गोरखनाथ मंदिर, सीएम योगी ने दीया जलाकर दी श्रद्धांजलि

2023-24 में 296 को स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है। गत वर्ष 1322250 बायोडीकम्पोजर वितरित किए गए हैं, जबकि 2023-24 में 17 लाख बायोडीकम्पोजर वितरित करने का लक्ष्य रखा गया है। 2023-24 में अब तक 166600 बायोडीकम्पोजर पूर्ति प्रक्रिया में है।

इन विभागों का लिया जा रहा है सहयोग 

इसके अलावा जनपद स्तर पर गन्ना, बेसिक शिक्षा, राजस्व, ग्राम्य विकास, पंचायती राज, स्थानीय निकाय, पुलिस एवं परिवहन, कृषि जैसे विभाग के अधिकारियों में समन्वय करके प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाएगी।

जनपद में या निकटवर्ती जनपद में स्थापित फसल अवशेष आधारित इकाइयों का प्रचार-प्रसार करके उनमें पराली की आपूर्ति कराना सुनिश्चित किया जा रहा है। ग्राम, न्याय पंचायत, विकास खंड, तहसील, जनपद स्तरीय टास्क फोर्स का गठन किया जा रहा है।

Related Post

cm yogi

सेवा ही सम्मान है, अनुशासन ही पहचान है और राष्ट्रहित ही सर्वोच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री योगी

Posted by - December 6, 2025 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने होमगार्ड के जवानों को सेवा का मूलमंत्र देते हुए कहा कि सेवा ही…
CM Yogi paid humble tribute to Sardar Patel.

‘रन फॉर यूनिटी’ के शुभारंभ पर बोले मुख्यमंत्री, सरदार पटेल के आदर्शों पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि

Posted by - October 31, 2025 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शुक्रवार को लखनऊ में ‘भारत रत्न’ सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती (Sardar…
AK Sharma took stock of the flood situation in Jaunpur

लापरवाही शिथिलता बरतने वाले कर्मचारियों को चिन्हित कर करें कार्यवाही:ऊर्जा मंत्री

Posted by - August 7, 2025 0
लखनऊ: मंत्री नगर विकास, शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत विभाग, उत्तर प्रदेश/प्रभारी…
चिराग पासवान

चिराग पासवान बोले- एनडीए में बेहतर तालमेल के लिए कोऑर्डिनेशन कमेटी जरूरी

Posted by - November 17, 2019 0
नई दिल्ली। लोकजन शक्ति पार्टी प्रमुख सांसद चिराग पासवान ने कहा कि एनडीए में बेहतर तालमेल के लिए संयोजक की…