Dinesh Khatik

योगी सरकार के मंत्री दिनेश खटिक का इस्तीफा पत्र- दलित को नहीं मिला सम्मान

971 0

लखनऊ: योगी सरकार में जलशक्ति विभाग के राज्यमंत्री दिनेश खटिक (Dinesh Khatik) ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को अपनी व्यथा बताकर केंद्र को इस्तीफ़ा पत्र भेज दिया है। उन्होंने कल ही सुरक्षा और सरकारी वाहन छोड़ दिया था, दिनेश खटीक के इस इस्तीफे से यह स्पष्ट हो रहा है कि शायद उत्तर प्रदेश में सिर्फ कैबिनेट मंत्री स्तर के लोगो की ही सुनी जा रही है? इस इस्तीफे में दिनेश खटीक ने अधिकारियों पर तवज्जो न देने और दलितों को उचित मान-सम्मान न मिलने का आरोप लगाया है।

 

सूत्री खबर है कि, दिनेश खटीक ने अपना इस्तीफा सीएम योगी और राजभवन को भी भेजा है। उन्होंने आरोप लगाया है कि दलित होने की वजह से विभाग में उनकी सुनवाई नहीं हो रही, न ही किसी बैठक की उन्हें सूचना दी जाती है। राज्यमंत्री के अधिकार के तौर पर सिर्फ गाड़ी दे दी गई है और ट्रांसफर के मामलों में बड़े भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं।

अपने इस्तीफे को लेकर लिखी गई चिट्ठी में दिनेश खटीक ने आरोप लगाया कि मेरे विभाग में ट्रांसफर के नाम पर गलत तरीके से पैसा वसूला गया, इसकी भनक लगने के बाद जब मैंने विभागाध्यक्ष से इस मामले की जानकारी मांगी तो अभी तक उनके द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई है। जब दलित समाज के राज्य मंत्री का विभाग में कोई वजूद नहीं है तो ऐसे में राज्य मंत्री के रूप में मेरा काम दलित समाज के लिए बेकार है। इन सब बातों से आहत होकर मैं अपने पद से इस्तीफा दे रहा हूं। हालांकि अभी तक उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं हुआ है।

बड़ा पछताओगे… जैसे हिट गाने लिखने वाले जानी की कार हुई हादसे की शिकार

Related Post

AK Sharma

ऊर्जा मंत्री ने विद्युत वितरण प्रणाली के प्रीवेंटिव मेंटीनेंस हेतु “अनुरक्षण माह” कार्यक्रम का शुभारंभ किया

Posted by - September 30, 2023 0
लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma)  ने आगामी त्योहारों व पर्वों के दृष्टिगत उपभोक्ताओं…

पश्चिम बंगाल में रथयात्रा को लेकर सुप्रीम कोर्ट बीजेपी को दिया झटका

Posted by - January 15, 2019 0
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल में रथयात्रा को लेकर भाजपा को झटका दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार…

सीएम के कानपुर दौरे पर सपा, बसपा, कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, कई नेता नजरबंद

Posted by - September 16, 2019 0
कानपुर। सीएम योगी आदित्यनाथ आज यानी सोमवार को कानपुर दौरे पर हैं। इसके लिए विधानसभा क्षेत्र में सीएम के साथ…