cm yogi

प्राथमिक स्कूलों में छात्रों की दक्षता बढ़ाने के लिए योगी सरकार ने शुरू किया प्ररेक मिशन

1313 0

लखनऊ प्राथमिक स्कूलों (primary schools) के छात्रों की दक्षता बढ़ाने के लिए योगी सरकार का प्ररेक मिशन 6 महीने में प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों की तस्वीर को बदल देगा। प्रदेश के सभी जिलों में पहले एक प्ररेक विद्यालय बनाया जायेगा  इसी तर्ज पर पूरे जिले के स्कूलों को प्ररेक विद्यालय के रूप में तैयार किया जायेगा। यही नहीं, सरकार की ओर से तय की गयी तीसरी संस्था प्ररेक विद्यालयों के बच्चों की दक्षता की जांच करेगी। संस्था की जांच में खरा उतरने के बाद उसे प्ररेक विद्यालय व जिले का खिताब दिया जायेगा। इसके अलावा यहां पढ़ाने वाले शिक्षकों को प्ररेक शिक्षक के रूप में सम्मानित किया जायेगा।

प्रदेश के प्राथमिक विद्यालयों के छात्रों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश की योगी सरकार प्रतिबद्धता से काम कर रही है। परिषदीय स्कूलों के बच्चों की भाषा व गणित में दक्षता बढ़ाने के लिए पूरे प्रदेश में प्रेरणा ज्ञानोत्सव अभियान की शुरूआत की गई है। बच्चों को आधारभूत लर्निंग कौशल बढ़ाने के लिए विशेष अभियान शुरू किया जा रहा है।

बसंत पंचमी के मौके पर प्रियंका गांधी वाड्रा ने साझा की पुरानी यादें, कही ये बात

अपर मुख्य सचिव रेणुका कुमार की ओर से इसे लेकर दिशा निर्देश भी जारी कर दिये गये है। कक्षा एक से तीन तक छात्रों की दक्षता की पहचान 14 बिंदुओं पर की जायेगी जबकि कक्षा 4 व 5 के छात्रों की दक्षता की पहचान 16 बिंदुओं पर होगी। इन बिंदुओं के हिसाब से शिक्षकों को छात्रों को तैयार करना होगा। शिक्षक के प्ररेक विद्यालय घोषित करने के बाद तीसरी संस्था बच्चों की दक्षता की जांच करेगी।

जिले के परिषदीय स्कूलों में इस योजना को ब्लाक स्तर पर चलाया जायेगा  लखनऊ के बेसिक शिक्षा अधिकारी दिनेश कुमार के मुताबिक पहले ब्लाक के एक विद्यालय को प्ररेक स्कूल के रूप में डेवलप किया जायेगा। इसी तर्ज पर पूरे ब्लाक के विद्यालय प्ररेक विद्यालय के रूप में विकसित होंगे। एक ब्लाक पूरा होने के बाद दूसरे ब्लाक में इस योजना को शुरू किया जायेगा। प्ररेक ब्लाक बनाने के लिए शिक्षकों को 6 महीने का समय दिया जायेगा। असल में कोराना काल के दौरान करीब 11 महीने तक बच्चों के स्कूल बंद रहे हैं।

प्रदेश के कक्षा एक से पांच तक के परिषदीय विद्यालय एक मार्च से दोबारा खुल रहे हैं। कोरोना संक्रमण के दौरान प्राथमिक विद्यालयों (primary schools)  वह बच्चें जो नियमित रूप से इंटरनेट के जरिये पढ़ाई नहीं कर पाये, उनकी दक्षता को बढ़ाने के लिए इस प्रेरणा ज्ञानोत्सव अभियान का चलाया जा रहा है। अपर मुख्य सचिव की ओर से जारी निदेर्शों में शिक्षकों को कुछ निर्धारित बिंदुओं पर छात्रों का कौशल जांचना होगा। साथ ही उनको इन्हीं बिन्दुओं के आधार पर छात्रों में लर्निंग कौशल बढ़ाना होगा।

जिन इन बिन्दुओं पर मूल्यांकन होगा उसमे देखा जायेगा कि क्या कक्षा 1 के छात्र निर्धारित सूची में से 5 शब्द सही से पहचान लेते हैं। कक्षा 2 के छात्र अनुच्छेद को 20 शब्द प्रति मिनट के प्रवाह से पढ़ लेते हैं व अनुच्छेद को 30 शब्द प्रति मिनट के प्रवाह से पढ़ लेते हैं।

Related Post

भाजपा ने सुप्रीम कोर्ट को धोखा देकर राम मंदिर पर फैसला करवाया था – असदुद्दीन ओवैसी

Posted by - August 7, 2021 0
यूपी में विधानसभा चुनाव का सबसे बड़ा मुद्दा अयोध्या का राम मंदिर बना हुआ है, भाजपा जहां उसे अपनी उपलब्धि…
झारखंड विधानसभा चुनाव परिणाम

LIVE झारखंड चुनाव परिणाम 2019: भाजपा ने गंवाया सत्ता, हेमंत सोरेन दोनों सीटों पर आगे

Posted by - December 23, 2019 0
झारखंड। आज सोमवार यानि 23 दिसंबर को झारखंड विधानसभा चुनावों के नतीजे आएंगे। पांच चरणों में हुए मतदान के बाद…
पीएफआई

UP: पीएफआई के 108 सदस्य गिरफ्तार, सीएए के खिलाफ हिंसा भड़काने का आरोप

Posted by - February 3, 2020 0
लखनऊ। पीएफआई मामले में अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी और डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी ने आज सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस…

उत्तर प्रदेश: पदयात्रा करने गए भाजपा विधायक को लोगों ने सीवर के पानी में चलवा कर महसूस करवाया दर्द

Posted by - July 30, 2021 0
यूपी के हापुड़ के गांव नानई का एक वीडियो वायरल हो रहा है, देखा जा सकता है कि कैसे लोगों…
CM Dhami

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना के निरीक्षण को पहुंचे सीएम धामी

Posted by - January 11, 2025 0
कर्ण प्रयाग । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शनिवार को जनपद चमोली के कर्णप्रयाग, सेवाई में संचालित ऋषिकेश-कर्णप्रयाग…