Mahakumbh

महाकुंभ क्षेत्र में बिजली व्यवस्था को नया स्वरूप दे रही है योगी सरकार

253 0

प्रयागराज। प्रयागराज में महाकुंभ-2025 (Mahakumbh) के आयोजन को लेकर युद्ध स्तर पर तैयारियां चल रही हैं। योगी सरकार की मंशा के अनुरूप महाकुंभ क्षेत्र में बिजली, सड़क और पानी आदि की बुनियादी व्यवस्था के साथ अन्य कार्यों में तेजी से प्रगति हो रही है। महाकुंभ को लेकर अन्य विभागों की तरह ही बिजली विभाग में कई नए प्रयोग किए जा रहे हैं।

पॉवर कट की समस्या से मुक्त होगा महाकुंभ (Mahakumbh) क्षेत्र

प्रयागराज महाकुंभ (Mahakumbh) का दायरा बढ़ाने के साथ ही विभिन्न विभागों की तरफ से यहां होने वाली सुविधाओं और संसाधन में भी शासन की तरफ से बढ़ोत्तरी की गई है। बिजली विभाग इससे सबसे अधिक प्रभावित हुआ है । 4000 हेक्टेयर में बसने जा रहे प्रयागराज महाकुंभ की बिजली की व्यवस्था भी इस बार पिछले आयोजनों से भिन्न होगी। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के मुख्य अभियंता प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि महाकुंभ में 391.04 करोड़ की लागत से स्थायी और अस्थायी कार्य कराए जा रहे हैं। इस बार महाकुंभ (Mahakumbh) को पॉवर कट की समस्या मुक्त रखने की योजना को धरातल में उतारा जाएगा।

इसके लिए सोलर एनर्जी पर आधारित हाइब्रिड सोलर लाइट मेला क्षेत्र में लगाई जाएंगी। महाकुंभ (Mahakumbh) में इस बार 2004 हाइब्रिड सोलर लाइट लगाई जाएंगी। कुंभ के सभी प्रमुख चौराहों और पोल्टून पुल पर भी इन्हे लगाया जायेगा। इन लाइट्स के लगने से कुंभ क्षेत्र में बिजली के कभी कटने पर अंधेरा नहीं हो पाएगा।

कुंभ क्षेत्र की रातों में दिन जैसा रहेगा उजाला

सम्पूर्ण महाकुंभ (Mahakumbh) क्षेत्र रात में बिजली की रोशनी से जगमग रहेगा। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के मुख्य अभियंता के मुताबिक बिजली विभाग की तरफ से पूरे महाकुम्भ क्षेत्र में 1543 किमी लंबी बिजली की लाइन खींची जाएगी, जिसमें 1405 किमी एलटी और 138 किमी एचटी की लाइन होगी। मेला क्षेत्र में 85 अस्थाई नए बिजली घर , 85 डीजी सेट, 15 आरएमयू और 42 नए ट्रांसफार्मर लगेंगे। मेला क्षेत्र में शिविरों में रहने वाले 4 लाख 71 हजार लोगों को विद्युत के कनेक्शन दिए जायेंगे।

इन शिविरों में रोशनी के इंतजाम के अलावा मेला क्षेत्र 67 हजार स्ट्रीट लाइट लगाई जाएंगी। मेला क्षेत्र के सभी प्रमुख चौराहों में हाईमास्ट लाइट भी लगाई जाएंगी। शिविरों और सड़कों के किनारे लगी इन स्ट्रीट लाइट से पूरा कुंभ मेला क्षेत्र रोशनी से नहा जायेगा। यहां रात में भी दिन जैसा उजाला रहेगा।

Related Post

Madarsa

यूपी के मदरसों में सुबह क्लास शुरू होने से पहले राष्ट्रगान ज़रूरी किया गया

Posted by - May 12, 2022 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश मदरसा (Madarsa) शिक्षा परिषद से मान्यता प्राप्त,अनुदानित व गैर अनुदानित मदरसों में कक्षायें प्रारम्भ होने से पूर्व…
AI

आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस में आगे बढ़ता उत्तर प्रदेश, शिक्षा, सुरक्षा और कृषि में बन रहा तकनीकी मॉडल

Posted by - July 26, 2025 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश अब केवल देश की सबसे बड़ी आबादी वाला राज्य नहीं, बल्कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (Artificial Intelligence) में देश…
The security model of the Yogi government has changed the face of UP

योगी सरकार के श्रम, रोजगार, निवेश और सामाजिक सुरक्षा मॉडल से बदली उत्तर प्रदेश की तस्वीर

Posted by - January 20, 2026 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश, जो कभी रोजगार के लिए पलायन करने वाले राज्यों में गिना जाता था, आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…
CM Yogi paid tribute to Lalji Tandon by garlanding his statue

लालजी टंडन ने 7 दशक तक राजनीति में अपनी मजबूत पहचान बनाकर रखी : सीएम योगी

Posted by - April 12, 2025 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शनिवार को पूर्व राज्यपाल लालजी टंडन की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण…
चिन्मयानंद मामले

चिन्मयानंद मामले में दुष्कर्म पीड़ित छात्रा को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दी जमानत

Posted by - December 4, 2019 0
प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने बुधवार को स्वामी चिन्मयानंद को ब्लैकमेल करने की आरोपित रेप पीड़ित विधि छात्रा को जमानत…