Dev Deepawali

काशी की देव दीपावली को भव्यता का स्वरूप दे रही योगी सरकार

279 0

वाराणसी। योगी सरकार सनातन धर्म की आभा को पूरे विश्व में प्रसारित रही है। अयोध्या के दीपोत्सव के बाद काशी की देव दीपावली (Dev Deepawali) को भव्य बनाने की तैयारी की जा रही है। देव दीपावली पर संस्कृति, विरासत और परंपरा के संरक्षण के साथ ही अब आधुनिकता का समावेश भी दिखेगा।

योगी सरकार काशी के ऐतिहासिक घाट की दीवार पर सनातन धर्म के अभिन्न अध्यायों का 3डी प्रोजेक्शन के जरिए चित्रण करेगी। प्रक्रिया के अंतर्गत, चेत सिंह घाट पर 3डी प्रोजेक्शन मैपिंग लेज़र शो के माध्यम से आधे घंटे का शिव महिमा व मां गंगा के अवतरण पर आधारित शो का आयोजन होगा ।

तीन बार होगा शो का प्रसारण

योगी सरकार प्रांतीय मेले में शुमार करके देव दीपावली (Dev Deepawali) की भव्यता और बढ़ा दी है। प्राचीन संस्कृति की परंपरागत आयोजन और आधुनिकता के तालमेल ने देव दीपावली का आकर्षण पूरे विश्व में और बढ़ा दिया है।

पर्यटन विभाग के डिप्टी डायरेक्टर राजेंद्र कुमार रावत ने बताया कि चेत सिंह घाट पर 3डी प्रोजेक्शन मैपिंग लेजर शो आयोजित होगा। ये शो माँ गंगा के अवतरण और भगवान शिव की  महिमा पर आधारित होगा। प्रक्रिया के अंतर्गत, आधे घंटे का शो होना निर्धारित है ,जो तीन बार प्रसारित होना प्रस्तावित है।

12 लाख दीप होंगे प्रज्वलित, ग्रीन क्रैकर्स की आतिशबाजी से रोशन होगा आसमान

काशी में 15 नवंबर को देव दीपावली (Dev Deepawali) मनाई जाएगी। देव दीपावली की शाम उत्तरवाहिनी गंगा के तट के पक्के घाट से लेकर पूर्वी तट तक दीपों की रोशनी में सराबोर होंगे। इसके अलावा कुंडों, तालाबों और सरोवरों के किनारे भी दीपों की रोशनी से जगमग होंगे। काशी में जन सहभागिता सुनिश्चित करते हुए करीब 12 लाख दिये जलाये जायेंगे।

महाकुंभ में प्रयागराज के रेलवे स्टेशनों पर पहली बार होगा मल्टी लैंग्वेज एनाउंसमेंट

श्री काशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार के सामने उस पार रेत पर ग्रीन आतिशबाजी शो का भी आयोजन होगा जो कि ईको-फ्रेंडली होने के साथ ही काशी के आकाश रंग-बिरंगी रोशनी से सराबोर करने का माध्यम बनेगी।

Related Post

cm yogi

सपा ने मथुरा-वृंदावन को कुछ न दिया, पैदा किया कंस-कराया जवाहरबाग कांड : सीएम योगी

Posted by - January 4, 2022 0
अलीगढ़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने समाजवादी पार्टी के शासनकाल को दंगो के उत्पादन का काल कहा है। सपा…
priyanka gandhi

प्रियंका गांधी बोलीं-अयोध्या मामले में SC के फैसले का सभी करें सम्मान

Posted by - November 9, 2019 0
नई दिल्ली। राम जन्मभूमि-बबारी मस्जिद विवाद को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया है। कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय…
CM yogi in tika Mahotsav

उत्तर प्रदेश में शुरू हुआ 4 दिवसीय टीका उत्सव, कोविड वैक्सीन के कुल 85,15,296 डोज़ दिए गए

Posted by - April 11, 2021 0
लखनऊ। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण की तेजी से बढ़ती दूसरी लहर के बीच में भी केंद्र और उत्तर प्रदेश…
PM MODI

असम की पहचान का अपमान करने वाले लोग, यहां की जनता को बर्दाश्त नहीं : PM मोदी

Posted by - April 3, 2021 0
गुवाहाटी। असम में छह अप्रैल को तीसरे चरण का मतदान है। इससे पहले शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तालुमपुर (PM…
Amitabh Bachchan became the brand ambassador of Maha Kumbh

सीएम योगी ने अमिताभ बच्चन को बनाया महाकुंभ का ब्रांड एंबेसडर

Posted by - November 17, 2024 0
लखनऊ। योगी आदित्यनाथ सरकार (Yogi Government) ने महाकुंभ-2025 (Maha Kumbh) के प्रचार-प्रसार और इसकी दिव्यता को वैश्विक स्तर पर प्रस्तुत…