Agriculture

योगी सरकार का संकल्प, 2047 तक यूपी बनेगा कृषि उत्पादकता में वैश्विक लीडर

93 0

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रदेश को “विकसित यूपी @2047” (Viksit UP@2047) बनाने का संकल्प लिया है, जिसके तहत आने वाले 22 वर्षों में कृषि (Agriculture) क्षेत्र को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की बड़ी रणनीति बनाई गई है। इस विजन का सबसे अहम हिस्सा है कृषि और संबद्ध क्षेत्रों में नवाचार और तकनीक आधारित विकास। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने स्पष्ट किया है कि कृषि (Agriculture) और औद्योगिक विकास मिलकर यूपी को विकसित भारत के ग्रोथ इंजन में बदलेंगे। आने वाले समय में प्रदेश न केवल भारत के किसानों के लिए, बल्कि वैश्विक कृषि जगत के लिए भी रोल मॉडल बनकर उभरेगा।

भविष्य का लक्ष्य (विजन 2047)

योगी सरकार (Yogi Government) ने 2030 तक यूपी को देश में फसल उत्पादकता में नंबर-1 बनाने का लक्ष्य तय किया है, जबकि 2047 तक प्रदेश दुनिया के अग्रणी देशों, मैक्सिको, चीन, फ्रांस और अमेरिका के बराबर खड़ा होगा। यही नहीं, कृषि निर्यात (Agriculture Export) के क्षेत्र में भी यूपी 2030 तक भारत में प्रथम स्थान पर पहुँचेगा और 2047 तक रूस, ऑस्ट्रेलिया व कनाडा जैसे वैश्विक कृषि निर्यातकों की श्रेणी में शामिल होने का संकल्प ले चुका है। इसके लिए राज्य सरकार ने फोकस एरिया तय किए हैं, जिनमें भंडारण और मूल्य संवर्धन, प्रोसेसिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर (PACS, FPOs, मेगा फूड पार्क, कोल्ड चेन), कृषि शिक्षा, नवाचार और रिसर्च, सस्टेनेबल एग्रीकल्चर, वैज्ञानिक तकनीकों का विस्तार और फसल विविधीकरण प्रमुख हैं।

बीते साढ़े आठ साल में हुए बड़े बदलाव

2017 से पहले प्रदेश की स्थिति बेहद पिछड़ी हुई थी। कृषि उत्पादन सीमित था, वैज्ञानिक तकनीक का प्रयोग नगण्य था और किसान अपनी उपज का सही मूल्य नहीं पा पाते थे। कोल्ड चेन और फूड प्रोसेसिंग जैसी सुविधाएं लगभग न के बराबर थीं। लेकिन पिछले साढ़े आठ साल में तस्वीर बदल चुकी है।

योगी सरकार (Yogi Government) ने किसानों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने, मंडी व्यवस्था को मजबूत करने, स्टोरेज और कोल्ड चेन सुविधाओं को बढ़ाने और एफपीओ मॉडल को प्रोत्साहित करने पर विशेष जोर दिया। परिणामस्वरूप आज प्रदेश कृषि उत्पादकता और विविधता दोनों में नई ऊंचाइयां छू रहा है।

Related Post

AK Sharma

उपभोक्ता से अमर्यादित आचरण करने, कर्तव्यों एवं उत्तरदायित्वों के निर्वहन में लापरवाही बरतने पर हुई कार्रवाई: ऊर्जा मंत्री

Posted by - July 27, 2025 0
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने बस्ती के अधीक्षण अभियंता प्रशांत सिंह…
CM Yogi

हनुमानगढ़ी केवल एक मंदिर नहीं, सनातन धर्म की रक्षा के लिए योद्धा भाव का प्रतीक है : योगी आदित्यनाथ

Posted by - May 23, 2025 0
अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi ) ने शुक्रवार को अपने एक दिवसीय अयोध्या दौरे के दौरान हनुमानगढ़ी में श्रीहनुमत…
रायबरेली दौरा

लोकसभा चुनाव 2019: 22 अप्रैल को दो दिवसीय दौरे पर आएंगी रायबरेली सोनिया

Posted by - April 21, 2019 0
रायबरेली। कांग्रेस पार्टी की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी 22 अप्रैल को दो दिवसीय दौरे पर रायबरेली आ रही हैं।…
AK Sharma

बिजली के छोटे बकायदारों का विद्युत कनेक्शन न काटा जाए,त्रुटि रहित बिल निर्गत किया जाए: एके शर्मा

Posted by - January 24, 2025 0
जौनपुर। उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री तथा जौनपुर जनपद के प्रभारी मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) की…