CM Yogi

योगी सरकार ने राज्य कर्मचारियों को दिया तोहफा, महंगाई भत्ता 3 प्रतिशत बढ़ाया

600 0

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार की योगी सरकार (Yogi Government) ने राज्यकर्मियों के महंगाई भत्ते में 3% की वृद्धि की है। जानकारी के मुताबिक, राज्य सरकार ने एक जनवरी 2022 से महंगाई भत्ता एवं महंगाई राहत की दर 31% के स्थान पर 34% करने का निर्णय लिया है।

योगी सरकार (Yogi Government) के फैसले के बाद उत्तर प्रदेश के राज्य कर्मचारियों को अगस्त से तीन फीसद की बढ़ी दर से महंगाई भत्ते (DA) का नगद भुगतान किया जाएगा।

बता दें कि वित्त विभाग ने कर्मचारियों और पेंशनरों को बढ़ी दर से डीए और डीआर के भुगतान की मंजूरी के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को वित्त मंत्री के माध्यम से फाइल भेजी थी।

भूजल सप्ताह का समापन, योगी बोले- भूजल संरक्षण के लिए और प्रयास करने की जरूरत

बता दें कि सरकारी कर्मचारियों के डीए और पेंशनरों के डीआर में बढ़ोतरी जनवरी और जुलाई महीनों से प्रभावी होती है। केंद्र सरकार ने भी अपने कर्मचारियों और पेंशनरों को पहली जनवरी 2022 से 31 की बजाय 34 प्रतिशत की दर से डीए व डीआर देने का फैसला मार्च में किया था। अब यूपी सरकार के फैसले के बाद राज्य कर्मचारियों का भी डीए व डीआर बढ़कर 34 प्रतिशत हो गया है।

बताया जा रहा है कि कर्मचारियों को तीन प्रतिशत की बढ़ी दर से डीए व डीआर का भुगतान करने पर राज्य सरकार पर हर महीने 220 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार आएगा।

मुस्कुराइए, आप लखनऊ में हैं थीम के भित्त चित्र का एके शर्मा ने किया अनावरण

Related Post

Akhilesh Yadav

अलीगढ़ के टप्पल में अखिलेश यादव की किसान महापंचायत आज

Posted by - March 5, 2021 0
अलीगढ़ । कृषि कानूनों के विरोध में शुक्रवार को अलीगढ़ में महापंचायत होगी, जिसमें समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव …
AK Sharma

मोदी-योगी के नेतृत्व में आजमगढ़ में खिलेगा कमल : एके शर्मा

Posted by - June 18, 2022 0
आज़मगढ़ लोकसभा उपचुनाव में सदर विधान सभा के लक्षिरामपुर क्षेत्र में सायंकाल उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री…
Congress

प्रशासन का इस्तेमाल कर रहे हैं भाजपा सांसद, बहू झेल रही प्रताड़ना : कांग्रेस

Posted by - March 15, 2021 0
लखनऊ। लखनऊ के मोहनलालगंज से भारतीय जनता पार्टी के सांसद कौशल किशोर (MP Kaushal Kishore) की बहू अंकिता ने आत्महत्या…