Yogi

फल और सब्ज़ी की खेती करने वाले किसानों के लिए योगी सरकार की बड़ी योजना

579 0

लखनऊ: किसानों (Farmers) की आर्थिक दशा में सुधार करने के लिए केंद्र व राज्य सरकार लगातार प्रयास कर रही है। बड़े किसानों के लिए ही नहीं बल्कि फल और सब्ज़ी की खेती करने वाले छोटे और मझोले किसानों के लिए योगी सरकार ने बड़ी योजना बनाई है। योगी (Yogi 2.0) ने आलू, प्याज और टमाटर के न्यूनतम समर्थन मूल्य सुनिश्चित करने के लिए भामाशाह योजना (Bhamashah Scheme) बनाई गयी है। योगी सरकार (Yogi government) ने वर्ष 2022-23 के बजट में इसके लिए सौ करोड़ रुपए का प्रावधान किया है।

इस योजना के तहत सरकार भामाशाह भाव स्थिरता कोष बनायेगी जिससे आलू, प्याज और टमाटर का न्यूनतम समर्थन मूल्य निश्चित हो सकेगा। क्या तब है कि भाजपा ने अपने लोक संकल्प पत्र में भी इस योजना की रूपरेखा दी है। इसका सीधा लाभ उन किसानों को मिलेगा जो 2017 से पहले पिछली सरकारों की अकर्मण्यता से मुश्किलों का सामना कर रहे थे। दरअसल, इससे पूर्व जो किसान उक्त फसल बाज़ार में लाते थे वो उचित मूल्य न मिलने के कारण कर्जदार होते जा रहे थे।

जीबीसी3: आवास व कमर्शियल प्रॉपर्टी क्षेत्र में रौनक वापस

सीएम योगी ने इस योजना का लाभ किसानों तक पहुंचाने के लिए अधिकारियों को पूरी तन्मयता से कार्य करने का आदेश दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने अपने आदेश में स्पष्ट कहा कि इस कार्य में कोताही करने वाले किसी अधिकारी व कर्मचारी बख्शा नहीं जाएगा। अब इस योजना के जरिए किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य मिलेगा। वे अपनी फसल को कोल्ड स्टोरेज में रख सकते हैं और उचित मूल्य मिलने पर उत्पाद बेच सकते हैं।

फिट इंडिया रन में पहुंचे केन्द्रीय खेल मंत्री, झाड़ू लगाकर किया जागरूक

Related Post

CM Yogi

मत्स्य पालन पट्टा आवंटन के लिए अपनाएं ऑनलाइन प्रणाली: मुख्यमंत्री

Posted by - September 9, 2024 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने तालाबों/पोखरों के मत्स्य पालन हेतु आवंटन में स्थानीयता को वरीयता देने के निर्देश…
Maha Kumbh

बसंत पंचमी के स्नान पर्व पर श्रद्धालुओं और पर्यटकों को महाकुम्भ पहुंचाने के लिए रोडवेज ने कसी कमर

Posted by - February 2, 2025 0
बसंत पंचमी के स्नान पर्व पर श्रद्धालुओं और पर्यटकों को महाकुम्भ महाकुम्भ नगर। प्रयागराज में त्रिवेणी के तट पर लगे…
Jan Dhan Yojna

प्रधानमंत्री जनधन खाता खोलने में उत्तर प्रदेश नंबर वन, सर्वाधिक रूपे कार्ड भी किए जारी

Posted by - August 29, 2024 0
लखनऊ। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री जनधन खाता योजना (Jan Dhan Yojna) ने बुधवार को दस वर्ष पूर्ण कर लिए।…