Yogi Cabinet Expanded

योगी मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार, आठ ने ली शपथ

5 0

लखनऊईः योगी मंत्रिमंडल का रविवार को विस्तार (Yogi Cabinet Expansion) हुआ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने जनभवन के गांधी सभागार में नए मंत्रियों को शपथ दिलाई। मंत्रिमंडल के नए सदस्य के रूप में भूपेंद्र सिंह चौधरी, मनोज कुमार पांडेय ने कैबिनेट मंत्री तथा कृष्णा पासवान, सुरेंद्र दिलेर, हंसराज विश्वकर्मा, कैलाश सिंह राजपूत ने राज्यमंत्री के रूप में शपथ ली।  

योगी सरकार में राज्यमंत्री अजीत सिंह पाल व सोमेंद्र तोमर का प्रमोशन हुआ। दोनों राज्यमंत्रियों ने अब राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में शपथ ली। नवनियुक्त मंत्रियों ने राज्यपाल आनंदी बेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पुष्पगुच्छ देकर उनका अभिनंदन किया। शपथ ग्रहण के उपरांत जनभवन का गांधी सभागार भारत माता की जय व जयश्रीराम के जयकारों से गूंज उठा।

गौरतलब है कि भूपेंद्र सिंह चौधरी विधान परिषद सदस्य हैं। वे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं, जबकि मनोज कुमार पांडेय ऊंचाहार सीट से विधायक हैं।

वहीं राज्यमंत्री की शपथ लेने वालीं कृष्णा पासवान खागा से, सुरेंद्र दिलेर खैर से और कैलाश सिंह राजपूत तिर्वा से विधायक हैं। हंसराज विश्वकर्मा विधान परिषद सदस्य हैं।  

शपथ ग्रहण समारोह में केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, महामंत्री (संगठन) धर्मपाल, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक आदि मौजूद रहे।

Related Post

धूप को बांधने चले तुगलक’- दैनिक भास्कर पर छापे को लेकर पत्रकार का मोदी सरकार पर तंज

Posted by - July 23, 2021 0
देश भर में दैनिक भास्कर समूह के कई कार्यालयों पर आयकर विभाग ने छापे मारे, भारत समाचार चैनल के दफ्तरों…
CM Yogi

सीएम योगी ने बारिश के बीच नमो प्लागथॉन को दिखाई हरी झंडी

Posted by - September 17, 2024 0
वाराणसी/लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने मंगलवार को बारिश के बीच स्वच्छता पखवाड़ा ‘स्वच्छता ही सेवा’ (Swachhata hi Sewa)…
Rivers

सीएम योगी के नेतृत्व में प्रदेश की नदियों को मिल रहा पुनर्जीवन, लौट रही हरियाली

Posted by - July 22, 2025 0
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के नेतृत्व में भूली-बिसरी नदियों (Rivers) को पुनर्जीवित किया जा रहा…