cm yogi

गुजरात चुनाव में शुक्रवार से रैली करेंगे योगी आदित्यनाथ

518 0

लखनऊ। गुजरात के रण में कल (शुक्रवार) से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की एंट्री होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृह राज्य गुजरात की 182 विधानसभा सीटों पर पहली व 5 दिसंबर को चुनाव होगा।

शुक्रवार को योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  पहले दिन यहां चुनाव प्रचार की कमान संभालेंगे। यहां उनकी 3 विधानसभाओं में रैली होगी। पीएम मोदी के बाद योगी आदित्यनाथ की मांग चुनावी रैलियों में सबसे अधिक रहती है। इसके पहले हाल में हुए हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 5 दिन में 16 रैलियां की थीं।

शुक्रवार को योगी आदित्यनाथ की गुजरात के मोरबी, भरूच और सूरत में रैली होगी। वे सबसे पहले मोरबी के वाकानेर से भाजपा उम्मीदवार जितेंद्र भाई सोमानी के लिए वोट मांगेंगे। भरूच के झागड़िया सीट पर रितेश भाई वसावा के पक्ष में जनसभा करेंगे।

वहीं तीसरी रैली उनकी सूरत के चौरासी विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी संदीप भाई देसाई के पक्ष में होगी। योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश में होने वाले उपचुनाव की तीन सीटों के साथ ही गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनाव में भी वोट मांगेंगे।

Related Post

Rahul Gandhi

महाराष्ट्र की तरह ही बिहार चुनाव में भी वोट चुराने की कोशिश कर रही है भाजपा: राहुल

Posted by - July 9, 2025 0
महाराष्ट्र की तरह बिहार में धांधली कर चुनाव जीतना चाहती है भाजपा: राहुल पटना: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi)…
केंद्रीय उर्वरक और रसायन मंत्री ने गोरखपुर में खाद कारखाना स्थापित करने का श्रेय सीएम को दिया

केंद्रीय उर्वरक और रसायन मंत्री ने गोरखपुर में खाद कारखाना स्थापित करने का श्रेय सीएम को दिया

Posted by - March 4, 2021 0
केंद्रीय उर्वरक एवं रसायन मंत्री डीवी सदानंद गौड़ा ने कहा है कि गोरखपुर का खाद कारखाना 30 जून से चालू…

BJP सांसद ने पीएम को किया आगाह, कहा- चीन के साथ खड़े हैं पाकिस्तान-तालिबान एवं अफगानिस्तान

Posted by - July 11, 2021 0
भारत-चीन सीमा पर सैनिकों की सुरक्षा को लेकर फिक्रमंद भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने एकबार फिर से पीएम नरेंद्र मोदी…