Yogi

21 मार्च को योगी आदित्‍यनाथ नहीं लेंगे शपथ, कार्यक्रम में बदलाव!

529 0

लखनऊ: विधानसभा चुनाव 2022 में एक बार फिर से उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में प्रचंड जीत से सरकार बनाने वाले योगी आदित्‍यनाथ (Yogi Adityanath) के शपथ ग्रहण (Oath taking) कार्यक्रम को आगे बढ़ा दिया गया है। खबरों के मुताबिक, योगी आदित्‍यनाथ पहले 21 मार्च को शपथ लेने वाले थे लेकिन अब इस तारीख में बदलाव हुआ है और अब 25 मार्च को शाम चार बजे शपथ ग्रहण कार्यक्रम होगा।

आपको बता दें कि लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में शपथ ग्रहण कार्यक्रम होगा। पार्टी सूत्रों से खबर आ रही है कि इससे पहले संभवत: 21 मार्च को भाजपा विधायक मंडल दल का नेता चुना जाएगा। समझा जाता है कि कार्यवाहक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भाजपा विधायक दल का नेता चुना जाएगा. वह लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बनेंगे।

यह भी पढ़ें : योगी सरकार ने रचा इतिहास, जानें इससे पहले कब खिला था कमल

योगी आदित्‍यनाथ के इस कार्यक्रम में वीवीआईपी गेस्ट के अलावा सामान्य जन को भी शामिल होने की अनुमति मिलेगी। इसके अलावा राज्‍य सरकार की अलग-अलग योजनाओं के लाभार्थी भी शपथ ग्रहण कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे।

यह भी पढ़ें : बंगाली अभिनेत्री को पॉकेटमारी के आरोप में पुलिस ने किया गिरफ्तार

Related Post

CM Yogi

समाज को चलना होगा सरकार से आगे, तभी भारत पुन: बनेगा विश्वगुरू : सीएम योगी

Posted by - December 27, 2023 0
कौशाम्बी । हमें स्कूली बच्चों को पढ़ाई लिखाई के साथ साथ परंपरागत हस्तशिल्प और खेलकूद के क्षेत्र में आगे लाना होगा।…
CM Yogi

गांवों में हुए विकास कार्यों की ड्रोन से निगरानी करा रही योगी सरकार, तय होगी अधिकारियों की जवाबदेही

Posted by - November 11, 2024 0
लखनऊ। योगी सरकार (Yogi Government) प्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर लगातार आगे बढ़ रही है।…