मुख्यमंत्री

योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री पद की ली शपथ, देखें लाइव उपडेट

473 0

लखनऊ: राजधानी लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में करीब 70 हजार लोगों के समक्ष आज शुक्रवार को लगातार दूसरी बार योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री (CM) के रूप में पद की शपथ ली है। इसके साथ ही वह प्रदेश के पहले ऐसे मुख्यमंत्री बन गए हैं जिन्होंने पांच साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद लगातार दोबारा सत्ता संभाली है। राजयपाल आनंदी बेन पटेल ने योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई।

इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बीजेपी के अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत तमाम केंद्रीय मंत्री, बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और वरिष्ठः पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक ने उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

 

सुरेश कुमार खन्ना, सूर्य प्रताप शाही, स्वतंत्र देव सिंह, बेबी रानी मौर्य ने उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री पद की शपथ ली।

 

लक्ष्मी नारायण चौधरी, जयवीर सिंह, धर्म पाल सिंह, नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ ने उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री पद की शपथ ली।

 

भूपेंद्र सिंह चौधरी, अनिल राजभर, जितिन प्रसाद, राकेश सचान ने उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री पद की शपथ ली।

 

अरविंद कुमार शर्मा, योगेंद्र उपाध्याय, आशीष पटेल और संजय निषाद ने उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री पद की शपथ ली।

 

योगी मंत्रीमंडल में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार के तौर पर नितिन अग्रवाल, कपिलदेव अग्रवाल, असीम अरुणं नरेंद्र कश्यप, रविंद्र जायसवाल, संदीप सिंह, गुलाब देवी, गिरीश यादव, धर्मवीर प्रजापति, जेसीएस राठौर, दयाशंकर सिंह, अरुण सक्सेना, दिनेश सिंह, दयाशंकर मिश्र, मयंकेश्वर सिंह, दिनेश खटिक, संजीव गौड़, बलदेव औलख, अजीत पाल, जसवंत सैनी ने शपथ ली।

राज्यमंत्री
रामकेश निषाद, मनोहर लाल मन्नू कोरी, संजय गंगवार, बृजेश सिंह, केपी मलिक, सुरेश राही, सोमेंद्र तोमर, अनूप प्रधान, प्रतिभा शुक्ला, राकेश राठौर गुरू, रजनी तिवारी, सतीश शर्मा, दानिश आजाद अंसारी, विजय लक्ष्मी गौतम ने शपथ ली।

 

Related Post

Panchayat Election

सीतापुर में मतदाता सूची में नाम गड़बड़, गुस्साए लोगों ने मतपेटी में डाला पानी

Posted by - April 29, 2021 0
सीतापुर । कोतवाली तालगांव इलाके के ब्लॉक परसेंडी क्षेत्र के समैसा पंचायत में वार्ड संख्या-9 में मतदान सूची में मतदाताओं…
Swadeshi Fair

दीपावली पर स्थानीय उत्पादों को मिल रहा नया बाजार, कारीगरों और उद्यमियों की दीवाली होगी समृद्ध

Posted by - October 10, 2025 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) का विजन है कि जब स्थानीय उत्पादों को सम्मान मिलेगा, तब आत्मनिर्भर भारत का…
AK Sharma

साफ-सफाई व कचरामुक्ति में कोई कमी न रह जाय, इस बात का ध्यान रखेंगे: एके शर्मा

Posted by - January 18, 2024 0
लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने अयोध्याधाम (Ayodhya Dham) में पुरुषोत्तम भगवान राम…