Rajasthan

राजस्थान के 25 जिलों में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी

521 0

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में तेज बारिश लगातार जारी है। मौसम विभाग ने अगले तीन-चार दिनों तक बारिश का दौर जारी हैं। उदयपुर संभाग के कुछ इलाकों में भारी बारिश के आसार हैं। बारिश होने से मौसम में ठंडक बनी हुई है। जयपुर में भी मौसम सुहावना बना हुआ है। उड़ीसा और आसपास के इलाके में कम दबाव का क्षेत्र बनने और मानसून के सक्रिय होने से राजस्थान में झमाझम बारिश का दौर चल रहा है। प्रदेश के 25 जिलों के लिये मंगलवार को बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग ने बताया कि आगामी दिनों में राज्य के अधिकतर हिस्सों में बारिश होने की संभावनाएं हैं। उदयपुर, कोटा और जोधपुर संभाग में कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। पूर्वी राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में बारिश के आसार हैं। अगले 48 घंटों में उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी से भारी बारिश हो सकती है।

मुख्यमंत्री को ठंडी चाय पिलाने पर जारी हुआ नोटिस!

25 जिलों में येलो अलर्ट

बारिश के इस दौर को देखते हुये राजस्थान के 25 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इनमें अजमेर, बूंदी, बांसवाड़ा, बारां, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, जयपुर, दौसा, राजसमंद, कोटा, सीकर, झुंझुनूं, करौली, सवाईमाधोपुर, प्रतापगढ़, टोंक, झालावाड़, सिरोही, उदयपुर, बाड़मेर, पाली, नागौर और जालोर में बारिश के आसार हैं।

 

Related Post

CM Dhami

धामी ने भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों और रैनफाल की तकनीकि संस्थानों से अध्ययन कराने के दिए निर्देश

Posted by - August 30, 2024 0
देहरादून। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों और रैनफाल की तकनीकि संस्थानों से अध्ययन कराने के निर्देश देते हुए…
फेसबुक का ट्विटर और इंस्टाग्राम अकाउंट हैक

फेसबुक का ट्विटर और इंस्टाग्राम अकाउंट हैक, दुबई के हैकिंग ग्रुप का है हाथ

Posted by - February 8, 2020 0
नई दिल्ली। दुनिया की सबसे बड़ी सोशल मीडिया साइट फेसबुक के ट्विटर, इंस्टाग्राम और मैसेंजर अकाउंट के हैक होने की…