यशवंत सिन्हा

यशवंत सिन्हा बोले- दिवालिया होने की कगार पर पहुंची मोदी सरकार

848 0

नई दिल्ली। अर्थव्यवस्था की खराब हालत पर ​पूर्व वित्त मंत्री और बीजेपी नेता यशवंत सिन्हा ने एक बार फिर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। बीते शनिवार को यशवंत सिन्हा ने कहा कि आर्थिक सुस्ती की वजह से केंद्र सरकार दिवालिया होने के कगार पर है।

अब तक के सबसे भीषण संकट के दौर से गुजर रही है भारतीय अर्थव्यवस्था 

सिन्हा ने आगे कहा कि अलग-अलग सेक्टर्स में मांग में गिरावट की वजह से भारतीय अर्थव्यवस्था अब तक के सबसे भीषण संकट के दौर से गुजर रही है। सिन्हा गांधी शांति यात्रा से इतर कहा कि अर्थव्यवस्था की नाकामी जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे से लोगों का ध्यान भटकाने को लेकर मोदी सरकार षडयंत्र रच रही है।

शबाना आजमी के ड्राइवर पर केस दर्ज, रैश ड्राइविंग का आरोप 

आंकड़ों में फेरबदल कर सबकुछ सही दिखाने का प्रयास किया

शनिवार को सिन्हा ने आगे कहा कि केंद्र सरकार ने अर्थव्यवस्था से जुड़ी समस्याओं को नजरअंदाज किया। इसके अलावा आंकड़ों में फेरबदल कर सबकुछ सही दिखाने का प्रयास किया। लेकिन, आकंड़ों में हमेशा के लिए फेरबदल नहीं किया जा सकता है। अब जाकर उन्होंने समस्या को स्वीकार की है और कह रहे हैं कि वह इसके बारे में सबकुछ करेंगे।

कोई भी राज्य CAA लागू करने से नहीं कर सकता इनकार: कपिल सिब्बल 

साढ़े छह साल के निचले स्तर पर अर्थव्यवस्था

बता दें कि हाल ही में केंद्र सरकार ने अर्थव्यवस्था से जुड़े कई आंकड़े जारी किए हैं। इन हालिया आंकड़ों के मुताबिक, आलू, प्याज और टमाटर समेत अन्य खाद्य पदार्थों की कीमतों में भारी तेजी के कारण दिसंबर महीने में थोक खुदरा महंगाई 2.59 फीसदी के साथ बीते 8 महीने के ऊपरी स्तर पर पहुंच गई। नवंबर में यह 0.58 फीसदी थी। चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में जीडीपी ग्रोथ रेट 4.5 फीसदी रही है। यह भी साढ़े छह साल के न्यूनतम स्तर पर है। हालांकि, औद्योगिक उत्पादन के आंकड़ों में मामूली राहत देखने को मिली है।

Related Post

CM Yogi and Rajnath Singh visited and worshipped Hanumangarhi and Ramlala.

राम दरबार में आरती के बाद श्रद्धालुओं का अभिवादन, जय श्रीराम से गूंजा परिसर

Posted by - December 31, 2025 0
अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने बुधवार को हनुमानगढ़ी (Hanumangarhi) पहुंचकर संकट…
cm yogi

UPSWAN 3.0 के जरिए ई-गवर्नेंस के ‘नए युग’ में प्रवेश करेगा उत्तर प्रदेश

Posted by - June 2, 2025 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने के लिए प्रतिबद्ध योगी सरकार प्रदेश में ई-गवर्नेंस प्रक्रिया के आधुनिकीकरण व सुदृढ़ीकरण…
DM Savin Bansal

राजू के सफल उपचार पर डीएम ने हेल्पिंग हैंड चिकित्सालय व टीम का जताया आभार

Posted by - August 18, 2025 0
देहरादून: जिला प्रशासन के सहयोग से हेल्पिंग हेंड चिकित्सालय में असहाय व्यथित राजू का सफल उपचार कर लिया है राजू…
CM Yogi

सीएम योगी का निर्देश, हर विकास प्राधिकरण में कन्वेंशन सेंटर के लिए तैयार करें प्रस्ताव

Posted by - November 1, 2022 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने मंगलवार को राज्य की नवीन टाउनशिप नीति के संबंध में…
CM Dhami

सीएम धामी ने लांच की ‘मन की बात’ पुस्तक, राम मंदिर को लेकर भी कही बड़ी बात

Posted by - December 31, 2023 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami ) ने रविवार को प्रेमनगर के सुद्धोवाला में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘मन…