Yash

यश की बच्चों के साथ विडियो हुई वायरल, किया कुछ ऐसा

585 0

मुंबई। साउथ सेंसेशन  यश (Yash) यानी रॉकी भाई के इस वक्त हर जगह चर्चे हैं। उनकी फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 (KGF 2) ने बम्पर कमाई की है। यश के फैन्स उन्हें रॉकस्टार कहते हैं लेकिन उनके इंस्टाग्राम को देखेंगे तो वह काफी सिंपल लाइफ जीते दिखते हैं। उनकी ज्यादातर पोस्ट्स में उनकी बीवी और बच्चे होते हैं। यश (Yash)  का लेटेस्ट पोस्ट मजेदार है और इसे काफी देखा जा रहा है। इसमें उनकी बेटी आयरा और बेटा यथर्व दिख रहा है। यश (Yash)  उनके साथ खेल रहे हैं। इस बीच खेलते-खेलते बेटा डर जाता है जिस पर यश हंसने लगते हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Yash (@thenameisyash)

लोगों का गया जूतों पर ध्यान

कन्नड़ ऐक्टर यश (Yash)  ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मजेदार वीडियो शेयर किया है। यह वीडियो बुधवार सुबह का है। यश बच्चों के साथ खेलते दिख रहे हैं। बेटी पास में खड़ी है और बेटा डायनासॉर बनकर यश को डराता दिख रहा है। यश उससे बोलते हैं कि डैडा डर गए। इसके बाद यश कहते हैं, डैडा अब टाइगर बनने जा रहे हैं। वह टाइगर की तरह गुर्राते हैं और उनकी बेटी भी। यह देखकर उनका बेटा डरकर भाग जाता है। यश (Yash)  जोर से हंसने लगते हैं। वीडियो देखकर लोगों के तरह-तरह के रिऐक्शंस आ रहे हैं। कुछ लोगों का ध्यान वीडियो में दिख रहे उनके जूतों के कलेक्शन पर गया। वहीं एक और कमेंट है, डरने के लिए रॉकी नाम ही काफी है।

महेश बाबू की बेटी सितारा ने बताया ये एक्ट्रेस है उनकी बेस्ट फ्रेंड

ऐक्ट्रेस हैं यश (Yash) की वाइफ

इससे पहले यश (Yash) ने अपनी बेटी का वीडियो शेयर किया था। इसमें लिखा था सुबह की शुरुआत रॉकी ‘बॉय’ का मजाक उड़ाते हुए होती है। इस वीडियो में उनकी बेटी, बोलती है, सलाम रॉकी ‘बॉय’ रॉ रॉ रॉकी। इस वीडियो को भी काफी पसंद किया गया था। यश (Yash) की वाइफ राधिका पंडित भी ऐक्ट्रेस हैं। उन्होंने टीवी में काम करने के बाद कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में अपना करियर बनाया था।

‘धाकड़’ पर किया ट्वीट को बिग बी ने किया डिलीट, कंगना बोलीं अजीब बात है की…

Related Post

जाह्ववी कपूर

जाह्ववी बोलीं- मेरे जिम आउटफिट से ज्यादा मेरी फिल्मों पर ध्यान दें, तो बेहतर

Posted by - February 9, 2020 0
नई दिल्ली। एक्ट्रेस जाह्ववी कपूर अक्सर अपने कपड़ों को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। जाह्ववी जिम की तस्वीर को…
Suhana Khan

देखिये शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान की यह तस्वीरे, जो हो रही है तेजी से वायरल

Posted by - August 28, 2020 0
नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की तरह ही उनकी बेटी सुहाना खान भी काफी पॉपुलर हैं। सुहाना ने भले…

पूर्व मिस इंडिया यूनिवर्स प्रियंका पर ससुराल वालों ने लगाया अश्लील फिल्म में काम करने का आरोप

Posted by - August 31, 2021 0
पूर्व मिस इंडिया यूनिवर्स रह चुकी प्रियंका पासवान के ससुराल वालों ने उन पर पोर्न वीडियो बनाने का आरोप लगाया।…