यह डिजिटल इंडिया नहीं सर्विलांस इंडिया है, मोदी सरकार ने किया लोकतंत्र के साथ खिलवाड़- कांग्रेस

661 0

भारत में पेगासस सॉफ्टवेयर के जरिए विपक्षी नेताओं, पत्रकारों और मोदी सरकार के मंत्रीयों की फोन टैपिंग का खुलासा करने वाली रिपोर्ट पर बवाल मचा हुआ है। इस जासूसी कांड को लेकर कांग्रेस ने गृहमंत्री अमित शाह को बर्खास्त करने के साथ ही पीएम मोदी के खिलाफ जांच की भी मांग की है। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि मोदी सरकार ने लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ किया है, सरकार के चेहरे पर डर साफ देखा जा सकता है।

कांग्रेस ने कहा- सुरक्षा बलों, मुख्य चुनाव आयुक्त, विपक्ष के नेताओं, पत्रकारों, एक्टिविस्ट की जासूसी राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ खिलवाड़ नहीं तो क्या है? कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि पीएम मोदी कहते हैं कि वह डिजिटल इंडिया को बढ़ावा देते हैं, लेकिन आज हम देख रहे हैं कि यह सर्विलांस इंडिया है।

रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि इस कांड के बाद भारतीय जनता पार्टी का नाम बदलकर अब भारतीय जासूस पार्टी रख देना चाहिए। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि देश के लोग अब ये कह रहे हैं कि अबकी बार देशद्रही जासूस सरकार। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की ये डिजिटल इंडिया नहीं बल्कि सर्विलांस इंडिया है।

कांग्रेस को लगा तगड़ा झटका! मणिपुर कांग्रेस अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि खुद मोदी सरकार संविधान की धज्जियां उड़ा रही है और कानून के शासन पर हमला बोल रही है। लोगों के मौलिक अधिकारों पर हमला करने की भी कोशिश की जा रही है। पेगासस रिपोर्ट पर राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि राहुल गांधी, पत्रकारों और यहां तक कि केंद्रीय मंत्रियों सहित विपक्षी नेताओं की जासूसी करने में पीएम और गृहमंत्री शामिल हैं। जांच से पहले अमित शाह साहब को इस्तीफा दे देना चाहिए और मोदी साहब के खिलाफ जांच होनी चाहिए।

Related Post

CM Dhami

‘हिल की बात: युवा संवाद’ कार्यक्रम में बोले मुख्यमंत्री धामी, जो भी क्षेत्र चुने उसे श्रेष्ठ बनाएं

Posted by - April 15, 2023 0
देहरादून। मुख्यमंत्री (CM Dhami)  ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में ‘हिल की बात : युवा संवाद’…
AK Sharma

स्वच्छता के प्रति गंभीर है प्रदेश सरकार, केन्द्र की गाइडलाइन्स के अनुसार कार्य कर रही: एके शर्मा

Posted by - September 13, 2024 0
लखनऊ। केन्द्रीय मंत्री, आवास एवं शहरी मंत्रालय मनोहर लाल खट्टर के नेतृत्व में स्वभाव स्वच्छता, संस्कार स्वच्छता की थीम के…

2022 चुनाव के लिए सपा की थीम सॉन्ग:’नई हवा है, नई सपा है’, ‘नए वक्त की नई पुकार है’..

Posted by - February 20, 2021 0
लखनऊ। 2022 के विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की सत्ता पर काबिज होने का सपना देख रही समाजवादी पार्टी ने…
grenede attack

अनंतनाग : सुरक्षा बलों से मुठभेड़ में हिजबुल मुजाहिद्दीन के दो आतंकी ढेर

Posted by - April 25, 2019 0
श्रीनगर। जम्मू एवं कश्मीर के अनंतनाग जिले में गुरुवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में आतंकवादी संगठन हिजबुल मुजाहिद्दीन…
CM Vishnudev Sai

CM साय ने शहीद जवानों को किया नमन, अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि

Posted by - October 21, 2025 0
रायपुर: छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnu Dev Sai) आज चौथी वाहिनी, छत्तीसगढ़ सशस्त्र…