इस विधि से करें भगवान विष्णु की पूजा, घर में आएगी सुख-समृद्धि

420 0

गुरुवार को भगवान विष्णु (Vishnu) की पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। कहा जाता है कि गुरूवार को विष्णु भगवान की पूजा करने से सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। पीला रंग भगवान विष्णु को बेहद प्रिय है इसलिए गुरुवार के दिन पीले रंग के वस्त्र पहनने का खास महत्व है।

आज हम आपको बताने जा रहे हैं गुरुवार व्रत की पूजा-विधि।

गुरुवार (Thursday) व्रत की पूजा-विधि 

गुरुवार को सुबह जल्दी उठें और स्नान के बाद पीले वस्त्र पहनें।

इसके बाद घर के मंदिर में भगवान विष्णु का पूजन करें। उन्हें स्नान कराएं और वस्त्र अर्पित करें।

वस्त्रों के बाद उन्हें आभूषण और फिर यज्ञोपवित (जनेऊ) व पुष्पमाला पहनाएं।

पूजा के दौरान भगवान विष्णु के सामने धूप और दीप जलाएं।

भगवान विष्णु के पूजन में चावल का प्रयोग नहीं किया जाता है। आप उन्हें तिल अर्पित कर सकते हैं।

गुरुवार के दिन पीले रंग की चीजें जैसे वस्त्र, अन्न का दान करना शुभ माना जाता है।

भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए गुरुवार को सत्यनारायण की कथा पढ़ना चाहिए।

पूजा के दौरान विष्णुजी के मंत्र का जाप 108 बार करें।

Related Post

kale chana

इन चने में छिपे हैं कई स्वास्थ्य लाभ, जानें जरूर

Posted by - February 9, 2024 0
काले चने (Black Gram) आपकी स्वास्थ्य के मद्देनजर बहुत लाभदायक होते है. इनमे भरपूर मात्रा में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, विटामिन्स, फॉस्फोरस,…