World Bank President Ajay Banga

योगी आदित्यनाथ से विश्व बैंक के अध्यक्ष अजय बंगा ने की शिष्टाचार भेंट

297 0

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) से शुक्रवार को लोकभवन, लखनऊ में विश्व बैंक के अध्यक्ष अजय बंगा ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उत्तर प्रदेश में चल रही विकास परियोजनाओं और भावी निवेश संभावनाओं को लेकर व्यापक चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने अजय बंगा का स्वागत करते हुए उन्हें उत्तर प्रदेश के सामाजिक-आर्थिक बदलाव की जानकारी दी और बताया कि कैसे राज्य सरकार के प्रयासों से प्रदेश देश का “ग्रोन इंजन” बनता जा रहा है।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने बताया कि—पिछले 7 वर्षों में उत्तर प्रदेश में विश्व बैंक की सहायता से 5,000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाएं संचालित की जा रही हैं।

मिशन शक्ति, स्वास्थ्य सेवाओं, शहरी विकास, और बेसिक शिक्षा जैसे क्षेत्रों में विश्व बैंक का सहयोग अहम रहा है।राज्य में 2023 की ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में 35.50 लाख करोड़ रुपये के एमओयू साइन हुए, जिनमें विश्व बैंक समर्थित परियोजनाएं भी शामिल हैं।अजय बंगा ने उत्तर प्रदेश के बदलाव की सराहना की,विश्व बैंक अध्यक्ष अजय बंगा ने उत्तर प्रदेश में बेहतर कानून व्यवस्था, डिजिटल प्रगति, और सुशासन की तारीफ करते हुए कहा कि यह राज्य निवेश के लिए एक आकर्षक गंतव्य बनता जा रहा है। उन्होंने जलवायु परिवर्तन, शिक्षा और शहरी बुनियादी ढांचे में सहयोग की संभावनाएं भी जताईं।

भविष्य में उत्तर प्रदेश और विश्व बैंक के बीच साझेदारी को और मजबूत करने पर सहमति बनी। दोनों नेताओं ने सतत विकास और समावेशी आर्थिक वृद्धि पर विशेष जोर दिया।

इस भेंट में प्रमुख सचिव (वित्त), प्रमुख सचिव (विकास), और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Related Post

Clean Ward Competition

वार्डों की स्वच्छता के सारथी ‘सफाई मित्रों’ को किया सम्मानित

Posted by - December 14, 2024 0
लखनऊ। ‘स्वच्छता है सेवा, स्वच्छ वार्ड है संकल्प’ के साथ प्रदेश के 12 हज़ार से अधिक वार्डों में ‘स्वच्छ वार्ड प्रतियोगिता’…

सनी देओल ने MLA की बेटी को जल्द थार दिलाने के लिए लिखी महिंद्रा को चिट्ठी, लोगों का फूटा गुस्सा

Posted by - August 13, 2021 0
पंजाब के गुरदासपुर लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के सांसद और फिल्म अभिनेता सनी देओल एक चिट्ठी की वजह…
Aspiring District

आकांक्षी जनपद सिद्धार्थनगर, चित्रकूट और फतेहपुर पेश कर रहे हैं विकास की नई मिसाल

Posted by - July 13, 2025 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने नीति आयोग के आकांक्षी जनपद (Aspiring District) कार्यक्रम के तहत सिद्धार्थनगर, चित्रकूट और…
AK Sharma

रिश्वत मांगने पर ऊर्जा मंत्री का सख्त रुख, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

Posted by - January 22, 2026 0
लखनऊ: नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री  ए. के. शर्मा (AK Sharma) ने आज लखनऊ स्थित अपने आवास पर जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित…
CM Yogi

पूरे देश में विकास, सुरक्षा और समृद्धि का सकारात्मक माहौल : सीएम योगी

Posted by - September 18, 2023 0
गोरखपुर । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने उत्तर प्रदेश में निवेश करने वालों तथा उद्योग लगाने वालों को सरकार की…