cm yogi

विकास कार्यों में तेजी लाई जाए, समय और गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा जाए: सीएम योगी

486 0

सहारनपुर। उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) बुधवार को सहारनपुर पहुंचे। अपने भाषण से उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भर दिया। भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता खुद को कमजोर ना समझें। उन्हें अपनी बात कहने के लिए किसी माध्यम की आवश्यकता नहीं है। वह सीधे अपनी बात कह सकते हैं। मुख्यमंत्री पोर्टल पर सीधे लिख सकते हैं, उनकी समस्याओं का त्वरित निस्तारण कराया जाएगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) आज सहारनपुर मंडल के दौरे पर पहुंचे थे। सरसावा एयरबेस स्टेशन पर सरकारी विमान से उतरने के बाद वह हैलीकॉप्टर से पुलिस लाइन पहुंचे। यहां उन्होंने जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं से बात करते हुए राजनीतिक हालातों और विकास कार्यों का फीडबैक लिया। बैठक में भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल, जसवंत सैनी, डॉ. चंद्रमोहन, विधायक राजीव गुंबर, संजीव वालिया आदि उपस्थित रहें।

इसके बाद मुख्यमंत्री देवी शाकंभरी विवि सहारनपुर पहुंचे। विश्वविद्यालय का निरीक्षण करने के बाद मुख्यमंत्री ने सर्किट हाउस में सहारनपुर मंडल के तीनों जिलों सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शाामली के विकास कार्यों की समीक्षा की। अफसरों और जनप्रतिनिधियों के साथ मीटिंग करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्यकर्ता का हर हालत में मान रखा जाए। यदि कार्यकर्ता कोई भी जनसमस्या लेकर आता है तो उसकी समस्या का त्वरित निस्तारण कराया जाए।

सीएम योगी ने पदाधिकारियों संग की बैठक, बोले- विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि विकास कार्यों में धीमी गति का फीडबैक मिला है, इसलिए विकास कार्यों में तेजी लाई जाए। जनहित और विकास वाले कार्यों में समय और गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा जाए, यदि किसी भी स्तर पर लापरवाही होती है तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री के इस दौरे को आगामी लोकसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। उन्होंने जिस तरह से संगठन के सबसे निचले और सबसे महत्वपूर्ण कड़ी कार्यकर्ता को हिम्मत दी है उससे जाहिर हो रहा है कि अब आगामी चुनाव की तैयारी में भाजपा है।

चीनी उद्योग और उससे जुड़े क्षेत्रों में 70 लाख से अधिक लोगों को मिला रोजगार

उल्लेखनीय है कि, सहारनपुर लोकसभा सीट पिछले संसदीय चुनाव में भाजपा हार गई थी। अब भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर से अपनी खोई हुई सीट को पाना चाहती है। इसके साथ ही मुजफ्फरनगर और शामली पर भी संगठन का पूरा फोकस है।

Related Post

Arrest

यूपी में हिंसा भड़काने के आरोप में सेना के 5 फर्जी उम्मीदवार गिरफ्तार

Posted by - June 19, 2022 0
लखनऊ: अधिकारियों ने कहा कि विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े सेना के पांच फर्जी उम्मीदवारों (Fake candidates) को विरोध प्रदर्शन…
Sangeet Natak Akademi awards announced

संगीत नाटक अकादमी के पुरस्कारों की घोषणा, विभिन्न विधाओं के कलाकार होंगे सम्मानित

Posted by - March 16, 2026 0
लखनऊ। राज्य में संगीत, नृत्य, नाटक एवं लोक कलाओं के संरक्षण, संवर्धन और प्रसार के लिए समर्पित संगीत नाटक अकादमी,…
AK Sharma

साफ-सफाई व कचरामुक्ति में कोई कमी न रह जाय, इस बात का ध्यान रखेंगे: एके शर्मा

Posted by - January 18, 2024 0
लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने अयोध्याधाम (Ayodhya Dham) में पुरुषोत्तम भगवान राम…