Startup

महिला निदेशकों की अगुवाई में यूपी का स्टार्टअप बूम, 174 से 2525 पहुंची संख्या

44 0

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में स्टार्टअप (StartUp) इकोसिस्टम में महिलाओं की भागीदारी तेजी से बढ़ रही है और यह बढ़त अब धरातल पर स्पष्ट दिखाई देने लगी है। उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) द्वारा मान्यता प्राप्त स्टार्टअप्स के ताजा आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश में महिला निदेशक या साझेदार वाले स्टार्टअप्स की संख्या में उल्लेखनीय उछाल दर्ज किया गया है। उत्तर प्रदेश में वर्ष 2017 में केवल 174 ऐसे स्टार्टअप्स थे जिन्हें डीपीआईआईटी द्वारा मान्यता प्राप्त थी और जिनमें कम से कम एक महिला निदेशक या साझेदार शामिल थी। यह संख्या लगातार बढ़ते हुए वर्ष 2025 में 2525 तक पहुंच गई।

31 जनवरी 2026 तक भी 301 नए स्टार्टअप्स (StartUp) में महिलाओं की भागीदारी दर्ज की गई है। ये सभी स्टार्टअप्स डीपीआईआईटी की ओर से आधिकारिक रूप से मान्यता प्राप्त हैं। प्रदेश में इस बढ़त को योगी आदित्यनाथ सरकार की नीतियों से जोड़कर देखा जा रहा है। सरकार ने स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए निवेश अनुकूल माहौल, प्रक्रियाओं में सरलता और युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित करने पर जोर दिया है। इसका असर खासतौर पर महिला उद्यमिता पर पड़ा है, जहां बड़ी संख्या में महिलाएं अब निदेशक और साझेदार के रूप में सामने आ रही हैं।

केंद्र सरकार की स्टार्टअप इंडिया (StartUp India) पहल के साथ राज्य स्तर पर मिले सहयोग ने इस वृद्धि को गति दी है। फंड ऑफ फंड्स, स्टार्टअप इंडिया सीड फंड स्कीम और क्रेडिट गारंटी स्कीम जैसी योजनाओं के जरिए स्टार्टअप्स को शुरुआती चरण से लेकर विस्तार तक वित्तीय सहायता मिल रही है। इसका लाभ उत्तर प्रदेश के उद्यमियों को भी मिला है, जिससे नए स्टार्टअप्स के लिए अनुकूल वातावरण तैयार हुआ है। उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरते स्टार्टअप केंद्र के रूप में अपनी स्थिति मजबूत कर रहा है। महिला भागीदारी में हो रही लगातार वृद्धि यह संकेत देती है कि उत्तर प्रदेश में उद्यमिता का दायरा व्यापक हो रहा है और महिलाएं इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहीं हैं।

प्रदेश में स्टार्टअप (StartUp) इकोसिस्टम न केवल विस्तार कर रहा है, बल्कि महिला सशक्तीकरण के एक नए मॉडल के रूप में भी स्थापित कर रहा है। जहां नीतिगत समर्थन और बढ़ती भागीदारी मिलकर नई आर्थिक संभावनाओं को जन्म दे रही है।

Related Post

कांग्रेस के लिए समर्थन जुटाएंगे सिद्धू

भाजपा के लिए जहां इतने साल पहले मांगे थे वोट, वहीं कांग्रेस के लिए समर्थन जुटाएंगे सिद्धू

Posted by - May 1, 2019 0
चंडीगढ़। बुधवार यानी आज अंबाला शहर में जगाधरी गेट चौराहे पर ताल ठोकते हुए कांग्रेस प्रत्याशी कुमारी सैलजा के समर्थन…
AK Sharma

विगत 04 वर्षों से पूरे देश में उत्तर प्रदेश अन्य राज्यों की अपेक्षा ज्यादा विद्युत आपूर्ति करने का रिकॉर्ड स्थापित किया

Posted by - June 6, 2025 0
लखनऊ : भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय द्वारा केंद्रीय ऊर्जा, आवासन एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल ‘खट्टर’ जी की…
AK Sharma

एके शर्मा ने आजमगढ़ के मुकेरीगंज-सदर विधानसभा क्षेत्र में किया जनसंवाद

Posted by - June 18, 2022 0
आजमगढ़: आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव में मुकेरीगंज-सदर विधानसभा क्षेत्र में उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री ए0के0 शर्मा (AK Sharma) ने जनसंवाद…
gorakhnath

गोरखनाथ मंदिर हमले के आरोपी पर हुआ चौंकाने वाला खुलासा, जानें पूरा सच

Posted by - May 1, 2022 0
गोरखपुर(gorakhpur) स्थित गोरखनाथ(gorakhnath)  मंदिर पर हुए हमले में आया नया मोड़  यूपी के गोरखपुर(gorakhpur) स्थित गोरखनाथ( gorakhnath) मंदिर पर हुए हमले…