Woman

प्रेशर बम पर महिला ने रखा पैर, हुआ तेज धमाका, अस्पताल में भर्ती

684 0

बीजापुर: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के मिरतुर थाना क्षेत्र के केतुलनार चौक पर नक्सलियों द्वारा लगाए गए प्रेशर बम की चपेट में आने से आज मंगलवार को एक महिला (Woman) घायल हो गई। घायल महिला का नेलसनार स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। फ़िलहाल ग्रामीण महिला की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। इस घटना में महिला के पैर में चोटें आई हैं।

राजधानी रायपुर से 400 किलोमीटर से अधिक दूर बीजापुर जिले है। यहां पर आज यह घटना घटी है। इस मामले में पुलिस अधीक्षक अंजनेय वार्ष्णेय ने बताया कि जिले के ग्रामीण क्षेत्र की रहने वाली सोमली हेमला मिरतुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत केतुलनार गांव के करीब किसी काम से जंगल में गई थी, अनजाने में प्रेशर बम के ऊपर पैर रख दिया जिसके बाद बम फट गया। इस घटना में महिला के पैर में चोटें आई हैं। घायल महिला काे उपचार के लिए नेलसनार स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। ग्रामीण महिला की स्थिति खतरे से बाहर बताई गई है।

इलेक्ट्रिक बाइक के शोरूम लगी आग, कई ई-बाइक जली

Related Post

Rajesh Bhushan

‘पिछले साल के मुकाबले दोगुना हैं मौजूदा एक्टिव केस’, कोरोना मामलों पर स्वास्थ्य मंत्रालय ने जताई चिंता

Posted by - April 21, 2021 0
नई दिल्ली। स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव राजेश भूषण (Rajesh Bhushan) ने कहा कि पिछले साल औसत सबसे ज्यादा मामले 94,000…
Chandrashekhar Upadhyay

हरीश रावत पर निजी-हमलों की बजाय अपनी नाकामियों पर क्षमा मांगे भाजपा : चन्द्रशेखर उपाध्याय

Posted by - February 8, 2022 0
देहरादून। भाजपा की पूर्ववर्ती भारतीय-जनसंघ के स्थापना-पुरुष पण्डित दीनदयाल उपाध्याय के प्रपौत्र  एवम् न्यायिक क्षेत्र के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार ‘…
Instashield

हैदराबाद की मेडिकल इक्विपमेंट कंपनी इंस्टाशील्ड ने टीम योगी के साथ किया एमओयू

Posted by - January 19, 2023 0
हैदराबाद। कोरोना (Corona)  के खिलाफ योगी सरकार (Yogi Government) की मुहिम को अब और मजबूती मिलने वाली है। हैदराबाद में…
अखिल भारतीय किन्नर सम्मेलन

अखिल भारतीय किन्नर सम्मेलन में 20 किलो सोना पहनकर पहुंची मेरठ की आलिया

Posted by - January 23, 2020 0
मेरठ। मेरठ के कंकरखेड़ा में चल रहे अखिल भारतीय किन्नर सम्मेलन में बुधवार को 800 से ज्यादा किन्नर पहुंचे थे।…