तेलंगाना के सीएम केसीआर राव

महिला डॉक्टर से रेप और हत्या के मामले की फॉस्‍ट ट्रैक करेगी जांच

857 0

नई दिल्ली। तेलंगाना के सीएम केसीआर राव ने रविवार को अधिकारियों को निर्देश दिया है कि महिला डॉक्टर से रेप और हत्या के मामले की त्वरित जांच हो। इसके अलावा दोषियों को कड़ी सजा दी जाए। इसके लिए सीएम ने मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट के गठन का भी फैसला किया है।

हैदराबाद पुलिस ने महिला पशु चिकित्सक से बलात्कार एवं हत्या मामले के चार आरोपियों को बोतल में पेट्रोल बेचने के लिए पेट्रोल पम्प के कर्मचारियों के खिलाफ क्या कोई मामला दर्ज किया जाए? इसको लेकर कानूनी सलाह ले रही है। 27 वर्षीय महिला पशु चिकित्सक की चार ट्रक चालकों ने शहर के बाहरी इलाके स्थित टोंडापल्ली टोल प्लाजा पर बलात्कार के बाद हत्या कर दी थी। बाद में उन्होंने शव पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी।

साइबराबाद आयुक्त वी सी सज्जनार ने पीटीआई से कहा कि हम पेट्रोल पम्प पर कार्यरत व्यक्तियों से यह पता लगा रहे हैं कि उन्होंने किन परिस्थितियों में बोतल में पेट्रोल भरा था? हम विधिक सलाह ले रहे हैं और उसके अनुसार मामले में आगे की कार्रवाई करेंगे।

आरोपी पहले एक पेट्रोल स्टेशन पर पेट्रोल खरीदने के लिए गए थे। चूंकि वहां कार्यरत कर्मचारियों ने बोतल भरने से इनकार कर दिया। इसलिए वे दूसरे पेट्रोल स्टेशन गए और वहां से पेट्रोल खरीदा था। इस बीच ‘कान्सोर्टियम आफ पेट्रोलियम डीलर्स फॉर साउथ इंडिया के संयुक्त सचिव राजीव अमराम ने कहा कि ईंधन स्टेशन सीमित मात्रा में ईंधन बेचने के लिए अधिकृत हैं। उन्होंने कहा कि पेट्रोल पांच लीटर तक और डीजल 200 लीटर तक बेचा जा सकता है। यद्यपि हाल की घटनाओं के मद्देनजर राज्य सरकार ने पेट्रोल बोतलों में नहीं बेचने का निर्देश दिया है।

Related Post

Disability Pension Scheme

योगी सरकार की दिव्यांग पेंशन योजना बनी लाखों दिव्यांगजनों का सहारा

Posted by - May 14, 2026 0
लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण और…
Jail instructions on involvement of gas agency owner

गैस एजेंसी स्वामी की संलिप्तता पर सीधे जेल के निर्देश, होम डिलीवरी अनिवार्य

Posted by - March 19, 2026 0
देहरादून। जिले में एलपीजी गैस की आपूर्ति, वितरण और बैकलॉग की स्थिति को लेकर जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में…
AK Sharma

I.N.D.I.A. गठबंधन की अवधारणा देश, समाज और यहां के जनजीवन के लिए घातक: एके शर्मा

Posted by - September 17, 2023 0
सिद्धार्थनगर/लखनऊ। उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने देश के 28 विपक्षी दलों को…
Pink Bus in up roadways

UP रोडवेज प्रबंधन की बड़ी पहल, महिला सशक्तीकरण के तहत 17 महिलाएं चलाएंगी पिंक बसें

Posted by - February 27, 2021 0
लखनऊ। परिवहन निगम को पिंक बसों (Pink Busese) के लिए 17 महिला चालक मिल गई हैं। इनकी ड्राइविंग ट्रेनिंग मार्च…