पुलिस कर्मी बन महिला के उड़ाए जेवर

पुलिस कर्मी बन महिला के उड़ाए जेवर

697 0

गाजीपुर इलाके में पुलिस कर्मी बन शातिर टप्पेबाज महिला के जेवरात पार कर भाग निकले। पीड़िता की सूचना पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने बताया कि जय नगर तकरोही निवासी उमानाथ पीलीभीत में सब रजिस्ट्रार हैं। शनिवार दोपहर उनकी पत्नी श्यामा देवी किसी काम से घर से निकली थीं।

पुलिस ने चोरी कर भाग रहे चोरों को दबोचा

कुछ दूरी पर उन्हें बाइक सवार दो युवकों ने रोक लिया। युवक खुद को पुलिस कर्मी बता रहे थे। अर्दब में लेते हुए युवकों पास ही मर्डर होने की बात महिला से कही और उनके गहने उतरवा लिये। गहने कागज में लपेट कर महिला को लौटा दिए। कहा घर जाकर कागज की पुड़िया खोलना। घर पहुंचकर महिला ने कागज की पुड़िया खोली तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। पुड़िया में कंकड़, पत्थर थे। पीडिता ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बदमाशों की तलाश में पुलिस इलाके में लगे कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

 

Related Post

पीएम मोदी ने जापान के नए प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा को दी बधाई  

Posted by - October 4, 2021 0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को जापान के नए प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा को पदभार ग्रहण करने के लिए बधाई…
CM Nayab Singh Saini

देश-दुनिया में परचम लहराने वाले खिलाड़ियों की माताओं का सम्मान गौरव का विषय – मुख्यमंत्री

Posted by - January 3, 2025 0
गुडग़ांव: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh) ने गुरुग्राम में क्रीड़ा भारती की हरियाणा प्रांतीय ईकाई की…
Four died due to house wall collapse

भारी बारिश में घर की दीवार गिरी, दंपत्ति और दो बच्चों सहित चार की मौत

Posted by - June 20, 2025 0
देहरादून: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जनपद में शुक्रवार सुबह भारी बारिश के दौरान एक मकान की दीवार गिरने (Wall Collapse) से…