Lucknow

गायत्री प्रसाद प्रजापति पर रेप का आरोप लगाने वाली महिला गिरफ्तार

572 0

लखनऊ: यूपी की राजधानी लखनऊ (Lucknow) से खबर आ रही है कि सपा सरकार के पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति (Gayatri Prasad Prajapati) पर रेप का आरोप लगाने वाली महिला को गोमतीनगर पुलिस ने आशियाना थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने यह कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर की है क्योंकि कोर्ट में गवाही के लिए न आने पर चित्रकूट की इस महिला के खिलाफ वारंट जारी हुआ था। गोमतीनगर पुलिस (Gomtinagar Police) अब महिला को अगली सुनवाई में एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश किया जाएगा।

पूरा मामला

आपको बता दें कि चित्रकूट की इस महिला ने सपा सरकार में खनन मंत्री रह चुके गायत्री प्रसाद प्रजापति सहित छह अन्य लोगों पर उनकी नाबालिग बेटी के साथ गैंगरेप का आरोप लगाया था। महिला का आरोप था कि जब वह गायत्री प्रजापति से मिलने उनके आवास पहुंची तो मंत्री और उनके साथियों ने उसको नशा देकर नाबालिग बेटी के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। इसके बाद पीड़ित परिवार ने प्रजापति के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। वहीं सुप्रीम कोर्ट की फटकार इन सभी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।

यह भी पढ़ें: U.P Board 12वीं: अंग्रेजी की परीक्षा रद्द होने के बाद नई तारीख का हुआ एलान

कोर्ट में चल रही सुनवाई

वहीं मामले में गायत्री प्रजापति की ओर से इस सज़ा के खिलाफ अपील की गई, जिस पर लखनऊ स्थित एमपी-एमएलए कोर्ट में सुनवाई चल रही है। कोर्ट ने इसी मामले में पीड़िता की मां को गवाही के लिए तलब किया था, लेकिन बार-बार के समन के बावजूद वह पेश नहीं हुई थी।

यह भी पढ़ें: पति-पत्नी का सहारा बनेगी धामी सरकार, दोनों को मिलेगी वृद्घावस्था पेंशन

Related Post

CM Yogi in Ayodhya

रामोत्सव 2024: कुबेर टीला, जलकल भवन, दिगम्बर अखाड़ा भी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी

Posted by - January 9, 2024 0
अयोध्या: 2024 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) का पहला अयोध्या दौरा भी विकास और स्वच्छता को ही समर्पित रहा।…
CM Yogi

सीएम योगी ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की दी शुभकामनाएं

Posted by - January 25, 2023 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने गणतंत्र दिवस (Republic Day) पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं…
CM Yogi

सीएम योगी ने रेंट एग्रीमेंट के स्टाम्प शुल्क में कमी लाने के दिये निर्देश

Posted by - June 22, 2024 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शनिवार को स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन विभाग के अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की।…