'कोरोना' वायरस का हौव्वा

‘कोरोना’ वायरस का हौव्वा : पत्नी-बच्चों को न हो संक्रमण , खुद लगा ली फांसी

1016 0

नई दिल्ली। चीन में जानलेवा बन चुके कोरोना वायरस का खौफ दुनियाभर में देखा जा रहा है। भारत में वायरस के संक्रमण को भी लोग कोरोना से जोड़कर भयभीत हैं। ऐसा ही मामला मंगलवार को हैदराबाद में सामने आया है। 50 वर्षीय एक व्यक्ति को वायरल फीवर हुआ, तो वह कोरोना वायरस समझकर फांसी पर झूल गया। परिजनों ने बताया कि उसने ऐसा कदम बीवी व बच्चों को संक्रमण से बचाने के लिए उठाया।

हैदराबाद के चित्तूर निवासी के. बाला कृष्णाहद को वायरल फीवर

हैदराबाद के चित्तूर निवासी के. बाला कृष्णाहद को वायरल फीवर हुआ तो लोगों ने उन्हें कोरोना वायरस की जांच भी कराने की सलाह दी। इसके बाद कृष्णाहद ने मोबाइल पर कोरोना वायरस के लक्षण के वीडियो देखे। कोरोना वायरस का शक होने पर कृष्णाहद अपने बीवी व बच्चों को घर में बंद कर दिया। इसके बाद वह मां की कब्र के पास पहुंचा। जहां पर कृष्णाहद ने कब्र के पास एक पेड़ से फांसी का फदा लगाकर जान दे दी। परिजनों के शोर मचाने पर पड़ोसियों ने घर का दरवाजा खोला। खोजते हुए परिजन जब कब्र के पास गए तो कृष्णाहद फांसी पर लटकता मिला।

मोबाइल गेम्स खेलने की आदत कहीं बिगाड़ न दे आपके लाडले की सेहत 

चिकित्सक की जांच में नहीं मिले कोरोना के लक्षण

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ किया। इसके बाद चिकित्सक को बुलाकर कृष्णाहद की जांच की गई। जांच के बाद चिकित्सक ने बताया कि उनमें कोरोना के कोई लक्षण नहीं मिले। वे सामान्य वायरल फीवर से पीड़ित थे। चिकित्सक ने लोगों को बताया कि हैदराबाद में अभी तक कोरोना का कोई मामला सामने नहीं आया है। उन्होंने लोगों को सलाह दी ऐसा कदम न उठाएं, चिकित्सक से परामर्श लें और सही उपचार कराएं।

Related Post

DM Savin Bansal

प्रशासन के हाथ जब पंहुचे शिक्षा माफियाओं के गिरेबान तक, तब सुधरा विद्यालयों का फीस स्ट्रक्चर

Posted by - May 24, 2025 0
देहरादून: मुख्यमंत्री (CM Dhami) के निर्देशों के परिपालन में जिला प्रशासन देहरादून जिलाधिकारी सविन बंसल (DM Savin Bansal) के निर्देशन…
यूपी विधानसभा चुनाव 2022

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में हाथी अकेले मैदान में उतरेगी: मायावती

Posted by - February 22, 2020 0
नई दिल्ली। बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) ने आगामी यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के मद्देनजर शनिवार को बड़ा फैसला लिया है।…

US: जो बाइडेन एक कदम आगे, प्रदर्शनों के बीच ह‍िंसा की आशंका

Posted by - November 5, 2020 0
अंतर्राष्ट्रीय डेस्क.   अमेरिका के राष्ट्रपति चुनावों पर इस वक़्त पूरी दुनिया की नजर है. अमेरिकी चुनावों में नतीजा अभी तक…