Muzaffarnagar: BJP MLAs Sangeet Som and Suresh Rana

मुजफ्फरनगर दंगा: मंत्री सुरेश राणा व MLA संगीत सोम पर दर्ज मुकदमे हुए वापस

759 0
मुजफ्फरनगर। जिले के अपर सत्र न्यायाधीश कोर्ट संख्या 05 ने अभियोजन की अर्जी पर सुनवाई करते हुए गन्ना मंत्री सुरेश राणा, सरधना के भाजपा विधायक संगीत सोम (MLA Sangeet Som), पूर्व सांसद कुंवर भारतेंद्र सिंह, हिंदूवादी नेता साध्वी प्राची सहित 11 पर दर्ज हुए सांप्रदायिक दंगों के मुकदमे को वापस लेने की अनुमति दी है।
मुजफ्फरनगर दंगा भड़काने और भड़काऊ भाषण देने के आरोपी उत्तर प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा और सरधना से बीजेपी विधायक संगीत सोम (MLA Sangeet Som) व अन्य नेताओं के खिलाफ दर्ज मुकदमों को वापस लेने की अनुमति कोर्ट ने दे दी है।

दरअसल, जानसठ थाना क्षेत्र के कवाल गांव में 27 अगस्त 2013 को तीन हत्याओं के बाद माहौल बिगड़ गया था, जिसके चलते 7 सितंबर 2013 को सिखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव नगला मंदौड़ इंटर कॉलेज के मैदान में ‘बहू बेटी बचाओ’ पंचायत का आयोजन किया गया, जिसमें मौजूद तत्कालीन विधायक सुरेश राणा एवं विधायक संगीत सोम (MLA Sangeet Som) सहित पूर्व सांसद कुंवर भारतेंद्र, हिंदूवादी नेता साध्वी प्राची, श्याम पाल चेयरमैन, जयप्रकाश, राजेश्वर आर्य, सुनील अरोड़ा, बिट्टू और चंद्रपाल आदि के विरुद्ध भड़काऊ भाषण देने एवं सांप्रदायिक उन्माद फैलाने आदि की धाराओं में मुकदमे दर्ज हुए थे।

ढाई वर्ष पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने खाप चौधरियों के साथ मुख्यमंत्री से मुलाकात कर सपा सरकार के दौरान झूठे मुकदमे दर्ज करने की बात कहते हुए, कोर्ट से इनके मुकदमे वापसी की मांग की थी जिस पर प्रदेश के न्याय विभाग ने जिला प्रशासन से 13 बिंदुओं पर रिपोर्ट मांगी थी। शासन से दंगे के 70 से अधिक मुकदमे वापसी की अनुमति मिलने पर अभियोजन ने सीआरपीसी 321 के तहत विभिन्न कोर्ट में अर्जी लगाई थी, जिसमें 7 सितंबर को थाना सिखेड़ा में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 178/200 2013 सरकार बनाम श्याम पाल आदि भी शामिल थे।

गन्ना मंत्री सहित 11 आरोपियों पर दर्ज मुकदमों की वापसी के लिए अभियोजन ने 321 सीआरपीसी के तहत विशेष एमपी-एमएलए अपर सत्र न्यायधीश कोर्ट-5 में अर्जी लगाई थी। कोर्ट ने सुनवाई करते हुए न्यायाधीश रामसुध सिंह ने गुरुवार को अर्जी स्वीकार कर ली और सांप्रदायिक दंगों के मुकदमे को वापस लेने की अनुमति दी है।

Related Post

Eid-ul-Azha

‘यूपी: भारत का ग्रोथ इंजन’ की थीम पर सभी निकायों में लगेगा त्रिदिवसीय मेला : अमृत अभिजात

Posted by - March 25, 2025 0
लखनऊ। प्रदेश सरकार के ‘सेवा, सुरक्षा व सुशासन की नीति के 8 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर दिनांक 25,…
cm yogi

‘प्रगति’ केवल समीक्षा मंच नहीं, नए भारत की नई कार्यसंस्कृति का प्रतीक: मुख्यमंत्री योगी

Posted by - January 13, 2026 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा है कि प्रो-एक्टिव गवर्नेंस एंड टाइमली इम्प्लीमेंटेशन (प्रगति) केवल बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स…
CM Yogi

किसान बंधुओं की आय दोगुना करने के लिए डबल इंजन की सरकार संकल्पितः योगी

Posted by - February 22, 2024 0
लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने सीजन 2024-25 के लिए गन्ने के फेयर एंड रेमुनेरेटिव प्राइस (एफआरपी) में वृद्धि…