Petrol-diesel

क्या सरकार फिर से पेट्रोल डीजल के दाम करेगी कम? टैक्स में कटौती

524 0

नई दिल्ली: पेट्रोल के दाम 100 के पार होने के बाद लोग परेशानी झेल रहे थे जिसके लंबे समय बाद सरकार ने थोड़ी राहत देते हुए दाम कम किए। 100 से कम दाम में मिल रहे पेट्रोल में भी अभी कई लोग खुश नहीं है और ऐसे में सरकार फिर से थोड़ी राहत देने को सोच रही है। केंद्र सरकार ने पेट्रोल डीजल (Petrol-diesel) के टैक्स में कटौती की है, जिसके बाद एक बार फिर पेट्रोल-डीजल के दाम कम होने की उम्मीद है।

केंद्र ने घरेलू बाजार में पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स के बढ़ते दाम पर नियंत्रण के लिए विंडफॉल टैक्स लगाया था, जिसे वह अब कम कर रही है। केंद्र सरकार ने गैसोलीन एक्सपोर्ट पर लगाई गई 6 रुपये प्रति लीटर की लेवी को खत्म कर दिया है। इसके साथ ही डीजल और एविएशन फ्यूल के एक्सपोर्ट पर विंडफॉल टैक्स में 2 रुपये प्रति लीटर की कटौती भी की है।

सरकार के इस कदम से आम लोग राहत की उम्मीद कर रहे हैं। हालांकि पेट्रोलियम कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के रेट में आज कोई बदलाव नहीं किया है। बता दें कि पेट्रोल डीजल की लगातार बढ़ रही कीमतों से आम लोगों को राहत देने के लिए केंद्र सरकार ने मई महीने में पेट्रोल पर 8 रुपये और डीजल पर 6 रुपये एक्साइज ड्यूटी कम की थी। अब एक बार फिर टैक्स में कटौकी से आम लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।

उद्धव ठाकरे को झटका, लोकसभा में एकनाथ शिंदे गुट को मान्‍यता

Related Post

हरियाणा में आंदोलनकारी किसानों के खिलाफ राजद्रोह के दो मामले और 136 अन्य प्राथमिकी दर्ज

Posted by - August 21, 2021 0
हरियाणा में केंद्र के नए कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन के दौरान अब तक प्रदर्शनकारियों के खिलाफ राजद्रोह के दो…
CM Dhami

मुख्यमंत्री ने पैदल चलकर जनसमूह को राष्ट्रीय एकता, अखंडता और स्वावलंबन का दिया संदेश

Posted by - November 13, 2025 0
टनकपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) अपने एक दिवसीय चंपावत भ्रमण कार्यक्रम के तहत गुरुवार को टनकपुर पहुँचे। उन्होंने राष्ट्र…
Hadigam

हादीगाम में मुठभेड़ के बाद दो स्थानीय आतंकवादियों ने किया आत्मसमर्पण

Posted by - July 6, 2022 0
कुलगाम: कुलगाम जिले के हादीगाम (Hadigam) इलाके में आज बुधवार तड़के मुठभेड़ के बाद दो स्थानीय आतंकवादियों ने अपने माता-पिता…
Haryana Cabinet

हरियाणा में मंत्रालयों का बंटवारा, CM सैनी को मिले 12 विभाग, जानें अनिल विज को क्या मिला

Posted by - October 21, 2024 0
चंडीगढ़। हरियाणा में कैबिनेट (Haryana Cabinet) विस्तार के बाद मंत्रियों के विभागों का बंटवारा हो गया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह…