Navratri

ये फलाहारी व्यंजन बढ़ाएंगे नवरात्रि में खाने का ज़ायका

2034 0

लखनऊ। शारदीय नवरात्रि (Navratri) 17 अक्टूबर से शुरू हो रही है। ऐसे में ज्यादातर टेस्टी खानों पर पाबंदी लग जाती है। नवरात्रि में लोग सात्विक आहार ग्रहण करते हैं। सात्विक आहार के व्रत का पालन करने से शरीर की शुद्धि, साफ-सुथरे शरीर में शुद्ध बुद्धि, उत्तम विचारों से ही उत्तम कर्म, कर्मों से सच्चरित्रता और क्रमश: मन शुद्ध होता है। सात्विक आहार बिना प्याज, लहसुन के बनता है। हम आपको बता रहें है ऐसे फूड्स के बारे में जिससे आप व्रत में भी टेस्टी खाने का लुत्फ उठा सकते हैं।

कुट्टू का डोसा

नवरात्रि में कुट्टू की पूरी तो आपने खूब खायी होगी, लेकिन इस बार कुट्टू के आटे से बना डोसा ट्राई करिए। इस डोसे में आप आलू की फिलिंग भर सकती हैं। इसे दही या धनिया और टमाटर की चटनी के साथ एन्जॉय कर सकती हैं।

दही के चटपटे आलू

नवरात्रि व्रत में आप इसबार सिंपल आलू की जगह दही के चटपटे आलू आजमा सकती हैं। इस सब्जी में जीरे के तड़के वाले उबले हुए आलू को दही की गाढ़ी ग्रेवी में डालकर बनाया जाता है।

फोर्ब्स की सूची जारी : लगातार 13वें साल सबसे अमीर भारतीय बने मुकेश अंबानी

समा के चावल का ढोकला

नवरात्रि में आप समा के चावल का ढोकला बना सकता हैं। इससे आपका स्वाद चेंज हो जाएगा। ऊपर से आप इसपर जीरा, राई, हरी मिर्च, नीबू और चीनी के रस का तड़का लगा सकते हैं।

टमाटर और खीरे के पकौड़े

नवरात्रि में आप टमाटर और खीरे के पकौड़े आजमा सकती हैं। सिंघाड़े के आटे में नमक मिर्च मिलाकर इसे सूखा ही टमाटर और खीरे के टुकड़ों पर लपेट दें और तल लें। इसे आप पुदीने की चटनी के साथ खा सकते हैं। ये खाने में बेहद टेस्टी लगेंगे और आपका जायका कई गुना बढ़ जाएगा।

Related Post

CM Vishnudev Sai

समाज के सभी वर्गों में सकारात्मक सोच और राष्ट्रीय चेतना को प्रबल करता है ‘मन की बात’: CM विष्णुदेव

Posted by - August 31, 2025 0
रायपुर। पीएम नरेन्द्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 125वीं कड़ी का सीधा प्रसारण आज नवा…
Anand Bardhan hoisted the flag at the Secretariat

आनन्द बर्द्धन ने सचिवालय में किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया

Posted by - August 15, 2025 0
देहरादून: उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन (Anand Bardhan) ने शुक्रवार को 79वें स्वतंत्रता दिवस पर सचिवालय में ध्वजारोहण किया।…