थोक महंगाई दर 3.1 प्रतिशत पर पहुंची

खुदरा के बाद अब थोक महंगाई दर 3.1 प्रतिशत पर पहुंची

1255 0

नई दिल्‍ली। खुदरा महंगाई दर के बाद अब थोक महंगाई दर में भी भारी इजाफा हुआ है। सरकार के तरफ से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक जनवरी महीने में भी थोक मूल्य सूचकांक पर आधारित महंगाई दर 3.1 प्रतिशत पर आ गई है। बता दें कि यह पिछले नौ महीने में सबसे अधिक है।

थोक महंगाई दर में ये वृद्धि मैन्युफैक्चर्ड प्रोडक्ट्स की कीमतों में बढ़ोत्तरी की वजह से हुई

आंकड़ों के मुताबिक थोक महंगाई दर में ये वृद्धि मैन्युफैक्चर्ड प्रोडक्ट्स की कीमतों में बढ़ोत्तरी की वजह से हुई है। पिछले साल की समान अवधि में थोक महंगाई की दर 2.76 प्रतिशत थी। वहीं, इससे पिछले महीने दिसम्‍बर महीने में यह 2.59 प्रतिशत थी। बता दें कि थोक मूल्य सूचकांक में मैन्युफैक्चर्ड प्रोडक्ट की हिस्सेदारी 64.23 प्रतिशत है।

Valentine’s Day: इश्क़ नाज़ुक-मिज़ाज है बेहद, अक़्ल का बोझ उठा नहीं सकता… 

सब्जियों की कीमत में 52.72 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी

उल्‍लेखनीय है कि प्याज की कीमतों में बढ़ोत्तरी की वजह से खाने-पीने की चीजों में सब्जियों की कीमत में 52.72 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई, जबकि इस दौरान प्याज की कीमत में लगभग 293 प्रतिशत तो आलू की कीमत में भी 37.34 प्रतिशत की तेजी आई। इस हफ्ते की शुरुआत में सरकार ने खुदरा महंगाई दर के आंकड़े जारी किए थे।

Related Post

रजत ग्रुप ऑफ कालेजेज

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उन्नत और विकसित समाज का अनिवार्य अंग : डॉ. सुरेशचन्द्र शुक्ल

Posted by - February 15, 2020 0
लखनऊ। फैजाबाद रोड चिनहट,मटियारी स्थित रजत ग्रुप ऑफ कालेजेज में ‘भारतीय परिप्रेक्ष्य में शैक्षिक नीतियां, प्रशासन, अनुसंधान एवं वैश्वीकरण’ विषय…
yogi

पूर्वी पाकिस्तान से आए 63 परिवारों की खत्म हुई 38 वर्षों की प्रतीक्षाः सीएम योगी

Posted by - April 19, 2022 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने मंगलवार को पूर्वी पाकिस्तान (East Pakistan) से विस्थापित 63 हिन्दू बंगाली परिवारों…