PM Modi

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव : कोलकाता में PM मोदी की रैली आज

696 0

कोलकाता । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की सरगर्मी बढ़ती जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) आज कोलकाता में रैली कर भाजपा के चुनावी अभियान को धार देंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा के चुनावी अभियान को धार देने के लिए रविवार को कोलकाता के ब्रिगेड परेड मैदान में रैली को संबोधित करेंगे।

सेवा और रोजगार दोनों का माध्यम बन रही है जन औषधि योजना : PM मोदी

प्रधानमंत्री (PM Modi) की रविवार की रैली को भगवा दल द्वारा इस साल फरवरी में शुरू की गई ‘परिवर्तन यात्रा’ का समापन कार्यक्रम माना जा रहा है। भाजपा के एक नेता ने कहा, ‘प्रधानमंत्री ब्रिगेड परेड मैदान में रैली के साथ ही चुनावी अभियान का बिगुल फूकेंगे।’

राज्य में आठ चरणों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों के एलान के बाद रविवार को होने वाली रैली पश्चिम बंगाल में भाजपा का पहला बड़ा कार्यक्रम होगा। भाजपा ने इस रैली को सफल बनाने के लिए भारी भीड़ जुटाने की योजना बनाई है। भाजपा नेता राहुल सिन्हा ने कहा कि रैली संपन्न होने के बाद भाजपा उम्मीदवारों की सूची जारी की जाएगी। रैली के दौरान प्रधानमंत्री मोदी के अलावा भाजपा के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे।

Related Post

solar city

सूर्यवंश की राजधानी में सौर ऊर्जा को बढ़ावा दे रही योगी सरकार

Posted by - September 9, 2024 0
अयोध्या। पीएम नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के नेतृत्व में सूर्यवंश की राजधानी अयोध्या सौर…
लखनऊ स्वस्थ्य भवन

लखनऊ स्वस्थ्य भवन का निरीक्षण कर सीएम योगी ने दिए अपडेटेड कंट्रोल रूम बनाने के निर्देश

Posted by - March 16, 2020 0
लखनऊ। कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए देश के सभी राज्यों में बचाव के लिए कई कदम उठाए…