Bangal Election

दोपहर 1:28 बजे तक 57.30 फीसदी वोटिंग, लगातार पोलिंग बूथ पहुंच रहे वोटर्स

644 0

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में आज (West Bengal Assembly Election)छठे चरण का मतदान हो रहा है। आज 4 जिलों की कुल 43 सीटों पर वोटिंग चल रही है। उत्तर बंगाल के उत्तर दिनाजपुर और दक्षिण बंगाल में नदिया, दक्षिण 24 परगना और पूर्वी बर्दवान की कुल 43 सीटों पर मतदान चल रहा है। सुबह 7 बजे से शाम 6.30 बजे तक कड़ी सुरक्षा के बीच वोट डाले जाएंगे।

जिन 43 सीटों पर आज वोटिंग हो रही हैहां कुल मतदाताओं की संख्या 1 करोड़ तीन लाख 8 हजार 791 है। अलग-अलग राजनीतिक दलों के कुल 306 उम्मीदवार मैदान में हैं। टीएमसी और बीजेपी (TMC-BJP) ने सभी 43 विधानसभा क्षेत्रों में अपने उम्मीदवार उतारे है जबकि बूथों की कुल संख्या 14,480 है।

कई हैवीवेट उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर

मतदान के दौरान निगरानी के लिए 28 सामान्य पर्यवेक्षक, 13 विशेष पुलिस पर्यवेक्षक और 13 व्यय पर्यवेक्षक की नियुक्ति की गई है। आज कई हैवीवेट उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा। इनमें बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकुल राय, बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष राहुल सिन्हा, ममता बनर्जी के मंत्री ज्योतिप्रिय मल्लिक, मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य, फिल्म निर्देशक राज चक्रवर्ती, कौसानी मुखर्जी सहित अन्य उम्मादवार शामिल हैं।

Related Post

19 Naxalites arrested

सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, तीन इनामी नक्सली समेत 19 गिरफ्तार

Posted by - October 29, 2024 0
सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सुरक्षाबलों को बुधवार को बड़ी सफलता मिली है। सुरक्षाबलों ने अलग-अलग अभियानों में 19…
CM Dhami

सीएम धामी ने राष्ट्रीय बालिका दिवस पर मेधावी बालिकाओं को किया सम्मानित

Posted by - January 24, 2024 0
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने राष्ट्रीय बालिका दिवस (National Girls Day) के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य…
CM Vishnudev Sai

महिलाओं के खाते में पहुंची महतारी वंदन योजना की तीसरी किश्त: सीएम साय

Posted by - May 1, 2024 0
रायपुर। विष्णु सरकार ने महतारी वंदन योजना के अंतर्गत तीसरी किश्त महिलाओं के खाते में स्थानांतरण कर दी है। जिसके…
जेएनयू हिंसा

जेएनयू हिंसा : आइशी घोष का पलटवार, हमने शिकायत की और हमें ही बनाया गुनहगार

Posted by - January 10, 2020 0
नई दिल्ली। जेएनयू हिंसा पर दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जेएनएसयू छात्र संघ अध्यक्ष आइशी घोष समेत…
CM Dhami

कानून नवाचार की दिशा में उठाया गया कदम है भूमि सुधार: CM धामी

Posted by - February 22, 2025 0
देहारादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने विधानसभा में पारित भूमि संशोधनों की सराहना की और कहा…