फिल्म ‘आश्रम’

वेबसीरीज फिल्म ‘आश्रम’ धर्म गुरूओं पर आधारित होगी : प्रकाश झा

2342 0

मुंबई। संवेदनशील और सामाजिक मुद्दों पर बॉलीवुड में फिल्म बनाने के लिये मशहूर प्रकाश झा की आने वाली वेबसीरीज फिल्म ‘आश्रम’ धर्म गुरुओं पर आधारित होगी।

वेब सीरीज में धर्म गुरुओं की नीतियों और कूटनीतियों के बारे में दिखाया जाएगा

प्रकाश झा अपनी फिल्मों के जरिए राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उजागर करते हैं। उनकी आने वाली वेब सीरीज ‘आश्रम’ भी ऐसे ही मुद्दे पर आधारित है। इस वेब सीरीज में धर्म गुरुओं की नीतियों और कूटनीतियों के बारे में दिखाया जाएगा। फिल्म में बॉबी देओल की मुख्य भूमिका है।

प्रकाश झा  ने यूट्यूब पर एक मिनट का डिसक्लेमकर शेयर किया

मिली जानकारी के अनुसार ‘आश्रम’ सीरीज डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख राम रहीम की कहानी से प्रेरित हो सकती है। यह वेब सीरीज एक संवेदनशील मुद्दे पर आधारित है। इसमें धर्मगुरुओं से जुड़ी है तो कंट्रोवर्सी हो सकती है, लेकिन प्रकाश झा इस सीरीज को लेकर कोई विवाद नहीं चाहते। इसी वजह से उन्होंने डिस्क्लेमर जारी किया है। यूट्यूब पर एक मिनट का डिसक्लेमकर शेयर किया गया है।

अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला की बायोपिक में किरदार निभाना चाहती हैं वाणी कपूर

‘आश्रम’ की यह काल्पनिक कहानी इस विषय पर एक प्रयास है

डिस्क्लेमर में कहा गया है कि सविनय निवेदन। हम सभी धर्मगुरुओं एवं उनकी स्थापना का नतमस्तक सम्मान करते हैं। अपने देश में मान्य एवं प्रचलित सभी धर्म-पंथ, विचार, संस्कृति एवं परंपरा हमारी धरोहर है और हमें उन पर गर्व है, लेकिन यदा-कदा इस गौरवशाली धरोहर का कुछ लोग विकृत प्रयोग कर समाज के भोले-भाले विश्वासी लोगों का शोषण करते हैं और हमारे पूज्य, सच्चे और सम्माननीय धर्मगुरुओं की महान स्थापना को दूषित कर उन्हें बदनाम करते हैं। ‘आश्रम’ की यह काल्पनिक कहानी इस विषय पर एक प्रयास है। यह सीरीज 28 अगस्त एम क्स प्लेयर पर रिलीज होगी।

बॉबी देओल ने किया डिजिटल डेब्यू

वैसे आश्रम सीरीज के जरिए एक्टर बॉबी देओल अपना ओटीटी प्लेटफॉर्म पर डेब्यू करने जा रहे हैं। लगातार बड़़े पर्दे पर ही काम कर रहे बॉबी देओल अब कोरोना काल में अपना डिजिटल डेब्यू करने को तैयार हैं। सीरीज के टीजर को देख समझा जा रहा है कि बॉबी एक बाबा के रोल में नजर आने वाले हैं। ये एक ऐसा रोल होने वाला है जो उन्होंने इससे पहले कभी नहीं निभाया है। आश्रम को मैक्स प्लेयर पर 28 अगस्त को रिलीज किया जा रहा है।

Related Post

cm yogi

जहां कभी गड्ढों से होती थी पहचान, वहां आज एक्सप्रेसवे दिला रहे सम्मान

Posted by - August 5, 2025 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश, जो कभी गड्ढों से भरी सड़कों, बदहाल बुनियादी ढांचे और विकास की सुस्त रफ्तार के लिए पहचाना…
Anandiben Patel

महाकुम्भ में डुबकी लगाकर अभिभूत हुईं राज्यपाल, कहाः वर्षों तक नहीं भूल पाएंगे दिव्य अनुभव

Posted by - February 16, 2025 0
महाकुम्भनगर। तीर्थराज प्रयागराज में महाकुम्भ-2025 (Maha Kumbh) के महासमागम में रविवार को उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने भी…
cm dhami

अग्निवीर के लिए उत्तराखंड सरकार जल्द जारी करेगी नियमावलीः धामी

Posted by - August 17, 2022 0
देहरादून/कोटद्वार। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने अग्निपथ योजना (Agneepath scheme) का बुधवार को कोटद्वार में शुभारंभ करते हुए कहा कि वीर…