सामान्य रहेगा मानसून

Weather Update : इस साल सामान्य रहेगा मानसून, किसानों के लिए अच्छी खबर

990 0

नई दिल्ली। इस साल 2020 में मानसून सामान्य रहेगा। यह जानकारी पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के सचिव माधवन राजीवन ने दी है। उन्होंने बताया कि 2020 के मानसून सीजन में 100 फीसदी बारिश होने की संभावना है और मॉडल एरर को ध्यान में रखते हुए दीर्घ अवधि मानसून में 5 फीसदी की कमी या 5 फीसदी की बढ़त हो सकती है।

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के सचिव ने कोरोना वायरस के मामलों को देखते हुए मौसम के पूर्वानुमान को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जारी किया

मौसम विभाग के मुताबिक जारी पूर्वानुमान के मुताबिक 2020 के दौरान मानसून सामान्य रहेगा और इसके 100 फीसदी औसत के रहने का अनुमान है। इस बार पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के सचिव ने कोरोना वायरस के मामलों को देखते हुए मौसम के पूर्वानुमान को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जारी किया है। भारतीय मौसम विभाग ने आज दीर्घ अवधि मानसून का अनुमान जारी कर दिया है जिसके तहत दक्षिण पश्चिम मानसून के दौरान जून से सितंबर के बीच होने वाली बारिश का पूर्वानुमान बताया गया है।

धान और दलहन के साथ तिलहन की फसलों के लिए भी ये बारिश काफी अहम मानी जाती है

बता दें कि दक्षिण पश्चिम मानसून लगभग चार महीने के लिए आता है और केरल से इसकी शुरुआत होती है। इस समय कोरोना वायरस के कारण वैसे ही देश में संकट की स्थिति चल रही है और ऐसे में इस पूर्वानुमान के आने से किसानों को कुछ राहत मिल सकती है। खरीफ की फसलों के लिए ये बारिश काफी अहम होती है। धान और दलहन के साथ तिलहन की फसलों के लिए भी ये बारिश काफी अहम मानी जाती है और इसी के आधार पर किसान साल भर की फसलों की तैयारी करते हैं। पिछले साल 96 फीसदी बारिश होने की संभावना जताई गई थी और अच्छी बारिश हुई थी।

Related Post

जियो ने चुकाए 195 करोड़

जियो ने चुकाए 195 करोड़, वोडा-आइडिया और एयरटेल को चुकाने हैं 88,624 करोड़ रुपये

Posted by - January 23, 2020 0
नई दिल्ली। दूरसंचार कंपनियों के लिए 1.47 लाख करोड़ रुपये के समायोजित सकल राजस्व (एजीआर) के भुगतान की समय सीमा…

डेब्यू टेस्ट में गांगुली के शानदार शतक को 25 साल पूरे, द्रविड़ ने भी इसी दिन किया था पदार्पण

Posted by - June 22, 2021 0
22 जून 1996, यानि कि आज से ठीक 25 साल पहले भारत के पूर्व कप्तान और बीसीसीआई के प्रेसीडेंट सौरव…
CM Dhami

होमगार्ड जवानों के बेहतर सुविधा के लिए सरकार संकल्पित

Posted by - December 6, 2022 0
देहरादून। उत्तराखंड के दस जिलों में होमगार्ड्स स्वयंसेवकों की एक-एक महिला प्लाटून की स्थापना की जाएगी। इसके साथ ही होमगार्ड्स…
America advisery for india

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच अमेरिका, कनाडा और जर्मनी ने अपने नागरिकों को दी चेतावनी, न करें भारत की यात्रा

Posted by - April 29, 2021 0
नई दिल्ली। भारत में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। इस बीच तीन देशों ने भारत की यात्रा…