Holi

होलिका दहन में भक्त प्रह्लाद का देखें चमत्कार, धधकती आग में कूदा पंडा- Video

602 0

मथुरा: भारत देश के श्री कृष्ण की नगरी मथुरा (Mathura) में होली सबसे अधिक प्रसिद्ध है, यहां पर इस दिन दूर दूर से लोग होली (Holi) खेलने आते है। वहीं होलिका दहन (Holika Dahan) के दिन मथुरा के छाता तहसील के फालेन (Phalen) गांव में एक अलग ही नजारा देखने को मिला जिसे देखने के बाद भी यकीं नहीं होगा। होलिका दहन के वक्त यहां एक शख्स धधकती आग में कूद गया और वहां से सकुशल बाहर निकल आया, इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया (Social media) पर वायरल हुआ है जिसे देखकर आप भी दंग रह जाएंगे।

खबरों के मुताबिक, इस युवक का नाम मोनू पंडा बताया जा रहा है, जो पिछले एक महीने से यहां के प्रह्लाद मंदिर में तपस्या कर रहा था। आपको बता दें कि इस युवक ने होलिका दहन के मौक पर पहले प्रह्लाद कुंड में स्नान किया और फिर भक्त प्रह्लाद की पूजा करके होलिका की आग में कूद गया। इस धधकती हुई आग से सकुशल बच कर बाहर निकलने पर पुरे इलाके में जयघोष होने लगा और भक्त प्रह्लाद के जय घोष किए। धधकती आग से बच कर बाहर आने पर मोनू पंडा ने बताया कि यह देवीय चमत्कार है और उसके द्वारा की गई साधना और तपस्या का परिणाम है।

 

Related Post

Flatted factory will be constructed to promote jewelry industry

मेरठ के ज्वेलरी उद्योग को फ्लैटेड फैक्टरी के जरिए नया आयाम देगी योगी सरकार

Posted by - October 9, 2024 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने के लिए प्रतिबद्ध योगी सरकार अब मेरठ में ज्वेलरी उद्योग को नई गति…
Parking will be hi-tech in all the cities of UP

यूपी में पार्किंग होगी हाईटेक, लगेंगे फास्टैग, ई-चार्जिंग प्वाइंट और हैंडहेल्ड पीओएस डिवाइस

Posted by - April 22, 2025 0
लखनऊ : उत्तर प्रदेश में पार्किंग (Parking) को अब स्मार्ट और हाईटेक बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर…
Anandiben Patel

पीठासीन अधिकारी लोकतंत्र की आत्मा के संरक्षक: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल

Posted by - January 19, 2026 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल (Anandiben Patel) ने कहा कि पीठासीन अधिकारी लोकतंत्र की आत्मा के संरक्षक होते…