देखें रामानंद सागर का 'रामायण' सीरियल

लॉकडाउन में देखें रामानंद सागर का’रामायण’ सीरियल, जानें कब-कहां प्रसारित होगा?

1059 0

मुंबई। कोरोना वायरस की वजह से भारत में 21 दिन का लॉकडाउन घोषित हो चुका है। लॉकडाउन के दौरान लोगों को बिना वजह घर से बाहर निकलने की मनाही है। इस कारण लोगों का घर पर समय बिताना काफी मुश्किल हो रहा है। वहीं इस मुश्किल को आसान बनाने के लिए प्रसार भारती दर्शकों के लिए एक जबरदस्त सरप्राइज लेकर आया है।

दूरदर्शन के नेशनल चैनल पर  90 दशक के दौर का सबसे पसंदीदा धार्मिक टीवी शो ‘रामायण’ दोबारा प्रसारित होने जा रहा है

90 दशक के दौर का सबसे पसंदीदा धार्मिक टीवी शो ‘रामायण’ दोबारा प्रसारित होने जा रहा है। अभी तक इसे लेकर बातचीत चल रही थी, लेकिन अब इसके रिलीज होने की तारीख, समय और चैनल का भी ऐलान हो चुका है।

पहला एपिसोड सुबह 9.00 बजे और दूसरा एपिसोड रात 9.00 बजे होगा

‘रामायण’ को लेकर केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने इसे लेकर ट्विटर पर पोस्ट शेयर करते हुए बताया है कि एक बार फिर दूरदर्शन पर रामानंद सागर की रामायण का प्रसारण किया जाएगा। उन्होंने ट्वीट कर लिखा- ‘जनता की मांग पर कल शनिवार 28 मार्च से ‘रामायण’ का प्रसारण पुनः दूरदर्शन के नेशनल चैनल पर शुरू होगा। पहला एपिसोड सुबह 9.00 बजे और दूसरा एपिसोड रात 9.00 बजे होगा’। एक दौर में टीवी के दो सबसे बड़े शोज रहे रामायण और महाभारत दोनों को फिर से रिलीज करने की तैयारी काफी पहले से ही की जा रही थी। वहीं अब रामायण की रिलीज को लेकर पुष्टि भी हो गई है।

कोरोना से हॉलीवुड सुपरस्टार मार्क ब्लम की मौत, YOU में निभाया था अहम रोल

‘महाभारत’ की री-रिलीज को लेकर ऐलान भी जल्द ही हो सकता है

इसके अलावा ‘महाभारत’ की री-रिलीज को लेकर ऐलान भी जल्द ही हो सकता है। ये खबर 90 दशक किड्स के लिए किसी खुशखबरी से कम नहीं है। दरअसल, बीते काफी दिनों से सोशल मीडिया पर लोग रामानंद सागर द्वारा बनाए गए सीरीज रामायण और बीआर चोपड़ा के महाभारत को दोबारा टीवी पर प्रसारित करने की मांग कर रहे थे।

ये शोज दोबोरा रिलीज होंगे तो लोगों को वो पुराने दिन जरूर याद आ जाएंगे

बात करें इन शोज की तो 80 दशक-90 दशक के दौर में धार्मिक टीवी सीरीज रामायण और महाभारत को लेकर लोगों में ऐसा क्रेज था कि इन शोज के लीड किरदार निभाने वाले एक्टर्स को देखकर लोग अगरबत्ती जलाने लगते थे। 78 एपिसोड वाले रामायण का जब प्रसारण होता था तब लोग काम-काज छोड़कर टीवी स्क्रीन्स के सामने बैठ जाते थे। वहीं ये शोज दोबोरा रिलीज होंगे तो लोगों को वो पुराने दिन जरूर याद आ जाएंगे। वहीं सोशल मीडिया पर लोग चाणक्य, विक्रम बेताल और शक्तिमान जैसे धारावाहिक को भी री टेलीकास्ट की मांग भी करने लगे हैं।

Related Post

पीएफआई

UP: पीएफआई के 108 सदस्य गिरफ्तार, सीएए के खिलाफ हिंसा भड़काने का आरोप

Posted by - February 3, 2020 0
लखनऊ। पीएफआई मामले में अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी और डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी ने आज सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस…
Kashmiri Pandit

नमाज के बाद मौलवियों ने कश्मीरी पंडितों से की अपील, घाटी छोड़कर न जाएं…

Posted by - June 4, 2022 0
श्रीनगर: पिछले कुछ दिनों से घाटी में आतंकी लगातार कश्मीरी पंडितों (Kashmiri Pandit) समेत गैर मुस्लिम लोगों को अपना निशाना…
वॉलमार्ट इंडिया

झटका: वॉलमार्ट इंडिया कंपनी करने जा रहा 100 से अधिक सीनियर एग्जिक्यूटिव्स की छंटनी

Posted by - January 13, 2020 0
बिजनेस डेस्क। वॉलमार्ट इंडिया कंपनी ने वहां काम करने वाले सीनियर एग्जिक्यूटिव को झटका देने वाला एक बड़ा फैसला लिया…