main mulayam singh yadav

मुलायम सिंह यादव का असली दांवपेंच 29 जनवरी को सिनेमाघरों में देखें

1542 0

मुंबई। यूपी की राजनीति के असली दांवपेंच आगामी शुक्रवार यानी 29 जनवरी को सिनेमाघरों सिल्वर स्क्रीन पर देखने को मिलेंगे। इस दिन समाजवादी पार्टी के संस्थापक और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) की बायोपिक सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। बीते शुक्रवार को अभिनेत्री ऋचा चड्ढा की फिल्म मैडम चीफ मिनिस्टर सिनेमाघरों में रिलीज हुई है जो कथित तौर पर यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के जीवन से प्रेरित है।

यूपी की राजनीति में समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी में अक्सर ठनी रहती है। दोनों की साझा सरकार भी बन चुकी है और दोनों के नेता एक दूसरे के खिलाफ सरे आम मैदान में भी उतर चुके हैं। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अक्सर बसपा अध्यक्ष मायावती को बुआजी के संबोधन से बुलाते देखे गए हैं। सपा का गठन इसके संस्थापक मुलायम सिंह यादव ने जनता पार्टी का विघटन होने के बाद किया था। यूपी की मौजूदा सियासत में वह अब भी एक सशक्त विकल्प के रूप में देखी जाती है।

संगीत सेरेमनी में पहुंचे वरुण धवन, कई बॉलीवुड सेलेब्रिटीज नजर आए

बायोपिक मैं मुलायम सिंह यादव में मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav)  का किरदार अभिनेता अमित सेठी ने निभाया है। अपने किरदार के बारे में अमित ने बताया कि उनके लिए यह किरदार बहुत चुनौतीपूर्ण था क्योंकि मुलायम के बराबर खुद को स्थापित करना उनके लिए मुश्किल काम रहा। फिल्म मुलायम सिंह के भाई शिवपाल यादव का किरदार वरिष्ठ अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती के बेटे मिमोह चक्रवर्ती ने अदा किया है। इसके अलावा गोविंद नामदेव, प्रकाश बेलवाड़ी, सुप्रिया कर्णिक, मुकेश तिवारी, जरीना वहाब, अनुपम श्याम, राजकुमार कनौजिया, सयाजी शिंदे जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्देशन सुवेंदु राज घोष ने किया है।

बता दें कि यूपी की राजनीति में मुलायम सिंह यादव का नाम एक अलग स्थान रखता है। उन्हीं के कार्यकाल में सूबे की पहली एसटीएफ बनी जिसने पूरब के पहले डॉन श्रीप्रकाश शुक्ला का दिन दहाड़े एनकाउंटर कर दिया था। रामंदिर आंदोलन के दौरान कारसेवकों पर गोलियां भी मुलायम सिंह यादव के कार्यकाल में ही चलीं। पार्टी के नरम गुट के नेता आरोप लगाते रहे हैं कि समाजवादी पार्टी का जन समर्थन क्षीण करने में आजम खां के तेजाबी भाषणों का अहम रोल रहा है।

मुंबई की हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में हालांकि बायोपिक मैं मुलायम सिंह यादव को लेकर ज्यादा जोश नहीं है। मुंबई के तमाम सिनेमाघरों में अभी तक फिल्म के पोस्टर भी नहीं दिख रहे हैं। माना जा रहा है कि इस फिल्म के निर्माता इसे अखिल भारतीय स्तर पर रिलीज नहीं करेंगे और उनका मुख्य फोकस यूपी के सिनेमाघर ही होंगे। बायोपिक ‘मैं मुलायम सिंह यादव’ से फिल्म उद्योग को किसी चमत्कारी कारोबार की उम्मीद भी नहीं है।

Related Post

इस फिल्म में में कार्तिक आर्यन और जान्हवी कपूर की एंट्री, इस एक्ट्रेस के साथ आएंगे नज़र

Posted by - June 27, 2019 0
इंटरटेनमेंट डेस्क। करण जौहर ने गुरुवार यानी आज ‘दोस्ताना 2’ की स्टार-कास्ट की अनाउंसमेंट कर दी। उन्होंने बताया कि इस…

सोनू सूद पर बीएमसी का हमला, अवैध रुप से किए जा रहे निर्माण कार्य पर लगा रोक

Posted by - July 15, 2021 0
सोनू सूद एक भारतीय अभिनेता, फिल्म निर्माता, मॉडल, मानवतावादी और परोपकारी हैं, जो मुख्य रूप से हिंदी, तेलुगु और तमिल…
Rhea Chakraborty

अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के जेल में यूं गुजारे 28 दिन, करती थीं ये काम

Posted by - October 8, 2020 0
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े ड्रग्स मामले में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty)  को बॉम्बे…