Panchayat Voting
लखनऊ। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के आखिरी चरण में आज दोपहर 1.00 बजे तक कुल 37.14 फीसदी वोटिंग हुई। अब भी लोग भारी संख्या में वोटिंग कर रहे हैं।
मथुरा में रुकी वोटिंग
https://twitter.com/ANINewsUP/status/1387612844833722370
अलीगढ़ में फर्जी मतदान के दौरान हंगामा
मतदान सूची में गड़बड़ी पर लोगों ने मतपेटी में डाला पानी, किया हंगामा
सीतापुर के कोतवाली तालगांव इलाके के ब्लॉक परसेंडी क्षेत्र के समैसा पंचायत में वार्ड संख्या-9 में मतदान सूची में मतदाताओं के नाम कम व बाहर सूची में नाम पूरे होने पर हंगामा खड़ा हो गया। गुस्साए मतदाताओं ने मतपेटियों में पानी डालकर जमकर नारेबाजी की। सूचना पाकर जोनल मजिस्ट्रेट, एसडीएम, सीओ समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया है। अफसरों ने लोगों को शांत कराया है।