Maha Kumbh

महाकुम्भ में दहेज प्रथा के खिलाफ उठी आवाज

170 0

महाकुम्भ नगर। महाकुम्भ-2025 (Maha Kumbh) के पावन अवसर पर तीर्थराज प्रयाग में आयोजित परमार्थ निकेतन शिविर में गुरुवार को उत्तर प्रदेश की राज्यपाल, आनंदी बेन पटेल ने उपस्थिति दर्ज कराई। उन्होंने यहां राष्ट्रसंत पूज्य मोरारी बापू जी के श्रीमुख से हो रही श्रीरामचरित मानस कथा का भी श्रवण किया। इस अवसर पर आनंदी बेन पटेल ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर उनके पराक्रम और साधना को नमन किया। उन्होंने कहा कि महापुरुष अपने कार्यों और विचारों से सदैव जीवंत रहते हैं।

राज्यपाल का समाज सुधार पर संदेश

राज्यपाल ने बालिकाओं के सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए वैक्सीनेशन पर जोर दिया। उन्होंने बेटियों के स्वास्थ्य और शिक्षा को प्राथमिकता देने की अपील की। साथ ही, दहेज प्रथा के खिलाफ समाज को जागरूक करने का आह्वान किया।

पूज्य बापू का ज्ञान मार्ग

राष्ट्रसंत मोरारी बापू ने श्रीरामचरित मानस के माध्यम से श्रद्धा और आस्था का महत्व समझाया। उन्होंने कहा कि कथा, धर्म और परमार्थ का गूढ़ अर्थ प्रदान करती है। मलूकपीठाधीश्वर श्री राजेंद्र दास जी महाराज ने कहा कि श्रीरामचरित मानस, श्रीराम का सजीव चरित्र है।

उन्होंने पूज्य बापू की कथा को सत्य, प्रेम और करुणा का संगम बताया। स्वामी चिदानंद सरस्वती जी ने नेताजी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि सत्संग और कथा मन की गुलामी से आज़ादी प्रदान करती है।

Related Post

cm yogi

मुख्यमंत्री योगी ने विश्वनाथ दरबार में लगाई हाजिरी, बाबा का दर्शन-पूजन कर लिया आशीर्वाद

Posted by - November 11, 2022 0
वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शुक्रवार को श्री काशी विश्वनाथ मंदिर (Kashi Vishwanath Temple) पहुंचकर पूजन-अर्चन किया। सीएम…
CM Yogi

योगी सरकार ने राज्य कर्मचारियों को दिया तोहफा, महंगाई भत्ता 3 प्रतिशत बढ़ाया

Posted by - July 23, 2022 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार की योगी सरकार (Yogi Government) ने राज्यकर्मियों के महंगाई भत्ते में 3% की वृद्धि की है। जानकारी…
yogi

सीएम योगी ने कैंसर रोगियों के लिए पीईटी सीटी स्कैनर मशीन का किया उद्घाटन

Posted by - July 26, 2023 0
मथुरा । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बुधवार को रामकृष्ण मिशन चैरिटेबल अस्पताल में कैंसर रोगियों के लिए पीईटी…