Vishalakshi Foundation

विशालाक्षी फाउंडेशन ने गोमती रिवर फ्रंट पार्क में चलाया सफ़ाई अभियान

1676 0

लखनऊ। आज कल के युवा जहां एक ओर वैलेंटाइन मना रहे हैं। तो वहीं दूसरी ओर लखनऊ में युवा इस दिन को देश को समर्पित करते हुए दिखे। विशालाक्षी फाउंडेशन ने देश के कल को सुधारने के लिए अपने आज को न्यौछावर कर दिया।

विशालाक्षी फाउंडेशन के युवा कार्यकर्ताओं ने देश प्रेम के रूप में गोमती नगर स्थित रिवर फ्रंट पार्क में प्रोजेक्ट क्लीन एंड ग्रीन के अंतर्गत सफ़ाई अभियान चला कर 4 डंपर से अधिक कूड़ा साफ़ कर दिया। संस्था के लखनऊ चैप्टर हेड अलिंद अग्रवाल संग कार्यकर्ता अंजलि, सुप्रिया सिंह, परमानन्द तिवारी, अनंत, अरुणेंद्र, सूरज अल्ताफ आलम, ईशान, मोहित, यूसुफ नईम खान, ज्ञानेन्द्र, राजवीर, नीतीश ने सफ़ाई अभियान में अपना सहयोग दिया।

करीना कपूर खान ने Valentine’s Day पर सैफ और तैमूर के लिए लिखी ये इमोशनल पोस्ट

विशालाक्षी फाउंडेशन के संस्थापक निलय अग्रवाल ने बताया कि लखनऊ के विभिन्न क्षेत्रों में युवा कार्यकर्ता हर शनिवार को सफ़ाई अभियान चलाते हैं। संस्थापक निलय अग्रवाल का कहना है कि जो स्वच्छ भारत का सपना हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देखा था उस सपने को साकार बनाने के लिए वे और उनकी पूरी टीम दिन रात प्रयास करेगी। आपको बता दें कि लखनऊ के साथ-साथ वे कई शहर जैसे- दिल्ली, नोएडा, जयपुर, रांची, फतेहपुर, इत्यादि में यह प्रोजेक्ट चला रहे हैं। जिससे लोग अपने कर्तव्य के प्रति जागरूक रहें और स्वच्छ भारत का सपना साकार हो सकें।

Related Post

CM Bhajan Lal Sharma

रिक्त पदों का कैलेण्डर बनाकर समय से आयोजित होंगी भर्तियां : मुख्यमंत्री शर्मा

Posted by - June 29, 2024 0
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan lal Sharma) ने कहा कि विकसित एवं उत्कृष्ट राजस्थान बनाने में युवा शक्ति की…

ओवैसी ने सियासी दलों पर बोला हमला, कहा- यूपी में नहीं है मुसलमानों का कोई नेता

Posted by - September 27, 2021 0
कानपुर। ऑल इंडिया मजलिसे इत्तेहादुल मुस्लीमीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने रविवार को जाजमऊ में आयोजित सभा…
CM Yogi

राजमार्गों के हर किलोमीटर पर लगाएं सीसी कैमरे: सीएम योगी

Posted by - December 3, 2023 0
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रदेश…